सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल या कांग्रेस की सियासी चाल? निशिकांत दुबे ने दिया करारा जवाब, बोले- जिस हिंदू का खून न खौले…
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर सांसद दुबे ने ऐसी बात कह दी है, जिससे देश की राजनीति में सियासी भूचाल आना तय है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
गोड्डा सासंद निशिकांत दुबे, फोटो - एक्स
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता और गोड्डा झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे इन दिनों नेशनल मीडिया में हेडलाइन बने हुए हैं। एक के बाद एक ऐसे बयान दे रहे हैं, जिसकी वजह से वह मीडिया में स्पॉटलाइट बन गए हैं। इसी बीच आज यानी 2 मई को निशिकांत दुबे एक बार फिर से अपने एक्स हैंडल के जरिए ऐसी बात कह दी है, जिससे देश की राजनीति में सियासी तूफान आना तय है।
दरअसल, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर निशिकांत दुबे ने कहा, “जिस हिंदू का खून ना खौले, वो खून नहीं पानी है। भारत के जो काम ना आए, वो बेकार जवानी है।”
बता दें, यह बयान तब आया जब कांग्रेस की एक मीटिंग के बाद चन्नी ने भारत सरकार द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को झूठ करार दिया। इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है और देशभर में इसकी कड़ी आलोचना हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का आरोप, जांच प्रभावित करने की कोशिश का दावा
अभी कांग्रेस की मीटिंग के बाद वरिष्ठ नेता चरणजीत चन्नी भारत सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक को झूठ बता रहे हैं
जिस हिंदू का खून ना खौले
खून नहीं वो पानी है
भारत के जो काम ना आए
वो बेकार जवानी है — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 2, 2025
झारखंड के गोड्डा सासंद निशिकांत दुबे का बयान न सिर्फ कांग्रेस पर हमला है, बल्कि उन सभी पर करारा तमाचा है जो राजनीतिक चश्मे से सेना की बहादुरी को देख रहे हैं। उन्होंने देश के नौजवानों की भावना को भी स्वर दिया, जिन्होंने सेना में जाने का सपना देखा है या जिन्होंने देश के लिए प्राण त्यागे हैं।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दुश्मन के घर में घुसकर मारा था भारत
सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना का वो अभूतपूर्व ऑपरेशन था, जिसमें उरी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकियों को मार गिराया गया था। यह भारत की सैन्य क्षमता, रणनीति और नेतृत्व की मिसाल था।
