पंजाब सरकार यूथ को नशे से बचाने के लिए तैयार, CM मान ने कर दी ये बड़ी घोषणा
Panjab सरकार युवाओं को नशे से दूर करने के लिए एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने जा रही है, CM भगवंत मान ने कहा कि वे राज्य में 4000 खेल मैदानों को विकसित करेंगे। इस योजना से यूथ को नई राह दिखेगी।
- Written By: सौरभ शर्मा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो- सोशल मीडिया)
Panjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को घोषणा की कि युवाओं को मादक पदार्थ से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए राज्यभर के गांवों में आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हमने इन मैदानों को विकसित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 4,000 मैदान बनाए जाएंगे, जिनमें से 3,083 मैदानों पर काम जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए इस अभियान में शामिल किए जाएंगे ताकि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।
मान ने कहा कि पंजाब में करीब 13,000 गांव हैं और इनमें से प्रत्येक में गुणवत्तापूर्ण खेल मैदान विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे खेलों में हिस्सा लेते हैं, तो वे बुरी आदतों से दूर रहते हैं और उनकी ऊर्जा सकारात्मक रूप से इस्तेमाल होती है। मान ने बताया कि गांवों में खेल मैदानों का निर्माण करवाए जाने के लिए सरकार को ग्राम पंचायतों से सैकड़ों प्रस्ताव प्राप्त होते रहते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित किए जाने के लिए भूमि की कोई कमी नहीं है।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰੇਕ ਪਿੰਡ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਮੰਗ ਇਹੀ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਖੇਡ ਦਾ ਮੈਦਾਨ ਬਣੇ। ਸਾਡਾ ਵੀ ਪਹਿਲਾ ਮਕਸਦ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨਾ ਹੈ। ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਮੈਦਾਨਾਂ ਲਈ ਜੇਕਰ ਸਾਨੂੰ ਜ਼ਮੀਨ ਖਰੀਦਣੀ ਪਈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਖਰੀਦਾਂਗੇ।
—-
पंजाब के हर गांव की पहली मांग यही है कि हमारे गांव में खेल का मैदान बने।… pic.twitter.com/y6wlcOPudx — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 13, 2025
सम्बंधित ख़बरें
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
कोटा, इलाहाबाद, दिल्ली… NEET पेपर लीक पर BJP के खिलाफ मोर्ची खोलेंगे राहुल गांधी; करेंगे देशव्यापी आंदोलन
Jaspal Rana Funeral: मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल राणा, CM योगी भी होंगे शामिल
पिछली सरकारों की मार झेल रहे युवा
भगवंत मान ने बताया कि यहां तक कि गैर भारतीय (NRI) भी इसके लिए भूमि दान करने को तैयार हैं। मान ने बताया कि पंजाब में पहले से ही ‘युद्ध नशियां विरुद्ध‘ (मादक पदार्थ के खिलाफ युद्ध) अभियान चलाया जा रहा है और अब अभियान में अगला कदम इस नयी पहल को शुरू करना होगा। मान ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने युवाओं को नशे की ओर धकेल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं का रुझान खेलों और शिक्षा की ओर था। लेकिन पिछली सरकारों के समय में उन्हें न तो मैदान दिए गए और न ही किताबें। जैसा कि कहा जाता है, खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इसी कारण कई युवा बुरी आदतों के शिकार हो गए हैं।
युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालेंगे
धीरे-धीरे पंजाब नशे के दलदल में फंस गया और युवाओं को वह माहौल नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा, ‘‘एक पंजाबी और खेल प्रेमी होने के नाते, हमारा उद्देश्य राज्य के युवाओं को नशे के खतरे से बाहर निकालना है। इसके लिए उन्हें विकल्प देने होंगे ताकि वे फिर से उस रास्ते पर ना लौटें।” मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खेल सबसे अच्छा विकल्प है और उचित समर्थन और अवसर मिलने पर पंजाब के युवा कई खेलों में देश और दुनिया में नाम कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हम ऐसे सूत्रों को मूत्र समझते है…’, ECI मतदाता सूची के दावों पर तेजस्वी यादव
पंजाब के युवा देश-दुनियां में परचम लहराएंगे
उन्होंने कहा कि सुविधाओं की कमी के बावजूद पंजाब से शुभमन गिल और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी पंजाब से निकले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय हॉकी टीम में भी पंजाब के कई खिलाड़ी शामिल हैं। मान ने कहा, ‘‘शुभमन भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट मैच टीम के कप्तान हैं जबकि हरमनप्रीत सिंह राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के युवा हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी समेत अन्य खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही माहौल और सहयोग मिले।”
