भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा

Amit Shah Challenge Bhagwant Mann: अमित शाह ने पंजाब में नशे, गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था को लेकर भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए। परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर गृह मंत्रालय जवाब मांगेगा।
amit shah challenge bhagwant mann
अमित शाह और भगवंत मानसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमित शाह ने पंजाब में नशे, गैंगस्टरवाद को लेकर भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए।

  • अमित शाह ने भगवंत मान को चैलेंज किया और भाजपा के संकल्प को दोहराया।

  • परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर गृह मंत्रालय जवाब मांगेगा।

Amit Shah on Punjab Law and Order: पंजाब में नशे को लेकर पहले ही जनता में आक्रोश बना हुआ है। अब मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले और बढ़ते गैंगस्टरवाद को लेकर किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के खिलाफ राज्य में आक्रोश का माहौल है।

आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश देख अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मौका देखते हुए भगवंत मान को चैलेंज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर ट्वीट पर भगवंत मान और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला।

लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

अमित शाह ने ट्वीट पर लिखा, पंजाब आज नशीले पदार्थों, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध के बढ़ते खतरों से जूझ रहा है। भगवंत मान सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पंजाब के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

नशे और गैंगस्टरवाद से कानून व्यवस्था पर सवाल

अमित शाह ने पंजाब की जनता की पीड़ा का जिक्र करते हुए लिखा, दिरबा में एक पिता का दबाव में आकर जहर खा लेना, और मानसा में नशीले पदार्थों के खिलाफ आवाद उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या की गई।

इस घटना ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परविंदर के पिता ने 'आप' सरकार और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गृह मंत्रालय इन दोनों घटनाओं पर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा।

पंजाब में असामाजिक तत्वों की बढ़ती पर शाह ने लिखा, पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, संगठित अपराध का खतरा बढ़ रहा है, और जो लोग नशीले पदार्थों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

amit shah challenge bhagwant mann
अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने की साजिश, राहुल पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बोले- युवाओं को मोहरा बनाया जा रहा

भगवंत मान से मांगा जवाब

अमित शाह ने तीखा हमला बोलते हुए साफ-साफ शब्दों में लिखा, कि भगवंत मान जी, पंजाब की जनता को वादे नहीं, जवाब चाहिए। घोषणाएं नहीं, बल्कि नतीजे चाहिए। ड्रग नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई चाहिएो और अपराधियों को मिल रहे किसी भी राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अमित शाह ने किया चैलेंज

इसी मौके पर अमित शाह ने भगवंत मान को चैलेंज किया और भाजपा के संकल्प को दोहरा दिया। अमित शाह ने आगे लिखा, "आज, मैं पंजाब की जनता के सामने अपना संकल्प दोहराता हूं कि पंजाब में हमारी सरकार बनने पर, हम एक नशा-मुक्त, गैंगस्टर-मुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।"

amit shah challenge bhagwant mann
CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य को साफ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, ड्रग कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम, और कानून का ऐसा शासन जिसमें किसी भी नागरिक को डर के साये में जीने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Navbharat Live
navbharatlive.com