Puducherry Election Result: थट्टांचवडी सीट से जीते CM एन रंगास्वामी, भाजपा और डीएमके का भी खुला खाता
Puducherry Election Results 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सीएम एन रंगास्वामी ने जीत हासिल की है। चुनाव में भाजपा और डीएमके ने भी एक-एक सीट पर जीत हासिल कर ली है।
- Written By: प्रिया जैस
एन रंगास्वामी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Puducherry Assembly Election Updates: देश के केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी टकराव जारी है। आज (4, मई) को पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के आज चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी। पुडुचेरी में 6 मतदान केंद्रों पर मतगणना जारी है। थट्टांचवडी सीट से मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने जीत दर्ज कर ली है। मन्नादीपेट विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।
इसके अलावा नेल्लीथोप सीट से डीएमके ने जीत हासिल कर ली है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी थट्टांचवडी विधानसभा सीट से 4441 वोटों से जीत हासिल की। मन्नादीपेट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ए नमस्सिवयम ने 6110 वोटों से जीत हासिल की। तो वहीं डीएमके उम्मीदवार ने नेल्लीथोप सीट से वी. कार्टिग्यूयेन 850 वोटों से जीत हासिल की।
कांग्रेस (AINRC) उम्मीदवार आगे
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से पता चला है कि ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC) उम्मीदवार आर रविकुमार, वैयापुरी मणिकंदन, सी अयप्पन, ई मोहनदास, पी राजवेलु और पीआरएन थिरुमुरुगन क्रमश: विल्लियानूर, मुथियालपेट, एरियानकुप्पम, एनबलम, नेट्टापक्कम और कराईकल उत्तर में आगे थे। मन्नादिपेट और नेरवी टी आर पट्टिनम निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार ए नमस्सिवयम और टी के एस एम मीनाक्षीसुंदरम आगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
यह भी पढ़ें – Puducherry Election Result: शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन ने बनाई बढ़त, TVK ने भी ठोकी ताल, जानें आकड़े
पुडुचेरी में चुनावी मुद्दा
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन विकास परियोजनाओं, पर्यटन और केंद्र की योजनाओं पर भरोसा दिलाकर चुनाव में उतरा है। इसके विपरित कांग्रेस+ डीएमके गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में है।
आपको जानकारी दें, कि पुडुचेरी में 30 चुनी हुई सीटों के अलावा, तीन सदस्यों को उपराज्यपाल द्वारा विधानसभा के लिए मनोनीत किया जाता है। इस बार, पुडुचेरी में कुल 950,311 मतदाता थे। इस संख्या में 446,361 पुरुष, 503,810 महिलाएं और 140 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल थे। इस बार विधानसभा की 30 सीटों पर कुल 294 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान पर अपनी किस्मत आजमाई थी।
