-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Psychology Behind Being A Bystander In A Violent Crime
हिंसक अपराधों को सामान्य बनाने के पीछे सोशल मीडिया, जानें… और किन वजहों से तमाशबीन बने रहते है लोग
- Written By: रीना पंवार
सरेआम होते हिंसक अपराधों के दौरान जनता की उदासीनता को लेकर साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि ऐसे व्यवहार के पीछे बाइस्टैंडर एफेक्ट काम करता है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि जब कई गवाह होते हैं, तो व्यक्ति को कदम उठाने की कम व्यक्तिगत जिम्मेदारी महसूस होती है।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : हाल ही में महाराष्ट्र के वसई नगर में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई थी जिसमें 32 वर्षीय रोहित ने अपनी पूर्व प्रेमिका आरती यादव की रिंच से हमला कर हत्या कर दी थी। इस जघन्य अपराध के दौरान वहां मौजूद कई लोगों का बर्ताव इससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाला था, क्योंकि वे तमाशबीन बने रहे। घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद केवल एक सख्श सिरफिरे हमलावर को रोकने की कोशिश कर रहा है जबकि बाकी लोग केवल मौत का तमाशा देखते रहे।
लगातार हमला किए जाने से 22 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन आरोपी तब भी नहीं माना और उसके मृत शरीर पर ही वार करता रहा। इस दौरान वह चिल्लाता रहा, “क्यों किया ऐसा मेरे साथ?” दिनदहाड़े हुई यह निर्मम हत्या इसी तरह की अन्य घटनाओं की सूची में शामिल हो गई है, जहां लोगों ने हमलावर को रोकने या पकड़ने के बजाय मूकदर्शक बने रहना ही बेहतर समझा।
दिल्ली शाहबाद डेयरी घटना के समान था मामला
इसी तरह का मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी में पिछले साल मई में सामने आया था जहां 16 वर्षीय एक लड़की की उसके कथित प्रेमी ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। उसने लड़की पर चाकू से कई वार किए और फिर कंक्रीट के स्लैब से उस पर वार किया। हैरानी की बात तो यह थी कि इस वीभत्स कृत्य के दौरान अधिकतर लोग वहां से ऐसे गुजर रहे थे जैसे सब सामान्य है। कई तो चुपचाप खड़े होकर लाइव मौत का दृश्य देखते रहे, लेकिन किसी ने भी आरोपी को पकड़ने या उसे रोकने की जहमत नहीं उठाई।
सम्बंधित ख़बरें
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
घटनाओं में ये थी समानता
हत्या की इन निर्मम घटनाओं में क्या समानता है? इन घटनाओं में निष्क्रिय दर्शकों की उपस्थिति सामान्य देखी गई है, जो ऐसे अपराधों को बस तमाशबीन बने हुए देखते रहते हैं। इससे भी बुरी बात तो यह है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सोशल मीडिया पर कुछ लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए इन जघन्य अपराधों की वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और ऐसे वीडियोज् को बेहिचक पोस्ट भी कर देते हैं।
तमाशबीन बने रहने के पीछे ये है साइक्लॉजी
ऐसे मामलों के लेकर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्वेता शर्मा का कहना है कि जब कई गवाह होते हैं, तो व्यक्ति को कदम उठाने की कम व्यक्तिगत जिम्मेदारी महसूस होती है। पीटीआई-भाषा से बात करते हुये उन्होंने कहा, ” हम इसे दर्शक प्रभाव (बाइस्टैंडर एफेक्ट) कहते हैं। इस दर्शक प्रभाव के पीछे कुछ मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारक होते हैं। इसमें पहला कारक जिम्मेदारी बोध कम हो जाने का है, जब बहुत से लोग मौजूद हों तो व्यक्ति यह मानता है कि शायद कोई और हस्तक्षेप करेगा। वे अपनी सुरक्षा को देखते हुए हस्तक्षेप करने से बचते हैं।
ऐसी घटनाओं को सामान्य बनाने के पीछे सोशल मीडिया
दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में अक्टूबर 2022 में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां तीन लोगों ने 19 वर्षीय युवक की व्यस्त सड़क पर सरेआम हत्या कर दी थी। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्वेता शर्मा के अनुसार घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश इसलिए नहीं कि क्योंकि वह अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे। उन्हें लगता है कि अगर वे हस्तक्षेप करेंगे तो इससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में सोशल मीडिया के अधिक उपयोग ने भी ऐसी घटनाओं को सामान्य बना दिया है, क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिसके कारण लोगों में इन घटनाओं पर उचित कदम उठाने के प्रति आत्मविश्वास की कमी हो गई है।
लाइक पाने की होड़ में नहीं बची सही-गलत की समझ
फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक दीप्ति पुराणिक ने इन घटनाओं को एक नया चलन बताया, जहां लोग पीड़ित के प्रति कम सहानुभूति रखते हैं। पुराणिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”वर्तमान में हम डिजिटल दुनिया में हैं जहां तकनीक आसानी से उपलब्ध है और लोग अपने मोबाइल से चिपके रहते हैं। हर कोई अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ अनोखा अपलोड करना चाहता है और लोकप्रिय होने के लिए ज्यादा से ज्यादा लाइक प्राप्त करना चाहता है।’ उन्होंने कहा कि अधिकतम लाइक पाने की होड़ में लोग सही या गलत की समझ खो बैठे हैं और उनमें सहानुभूति की कमी हो गई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Psychology behind being a bystander in a violent crime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMजमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:07 PMप्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Aug 05, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM










