Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संविधान दिवस पर आज शाम सुप्रीम कोर्ट में आयोजित होगा कार्यक्रम, PM मोदी भी होंगे शामिल

आज शाम संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में एक कार्यक्रम होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। इस बात की जानकारी, उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्य से दिया है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 26, 2024 | 04:17 PM

नरेंद्र मोदी (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर देश की सभी नेताओं ने अपनी विचार रखी है। ऐसे में भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र और भू-राजनीतिक नेता के रूप में उभरा है तथा यह बदलाव लाने में देश के संविधान ने उल्लेखनीय मदद की है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि भारत की यात्रा परिवर्तनकारी रही है। भारत ने विभाजन और उसके बाद की भयावहता के बीच बड़े पैमाने पर निरक्षरता, गरीबी और संतुलन सुनिश्चित करने वाले मजबूत लोकतांत्रिक प्रणाली के अभाव से लेकर अब नेतृत्व करने वाला एवं आत्मविश्वास से भरा देश बनने तक का सफर तय किया है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

इस बीच संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के माध्यम से सभी देश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो को शेयर करते हुए ऊपर कैप्शन में लिखा, “सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

सम्बंधित ख़बरें

लाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा

G7 Summit 2026: AI पर मोदी का MANAV मंत्र, ट्रंप से मुलाकात में मिडिल ईस्ट से लेकर व्यापार तक हुई बड़ी चर्चा

PM मोदी पहुंचे पेरिस: प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत, राष्ट्रपति मैक्रॉन संग विवाटेक 2026 में लेंगे हिस्सा 

Modi Trump Meeting: मोदी-ट्रंप की G7 में मुलाकात, दोनों नेताओं ने वैश्विक मंच पर दिए कई बड़े और कूटनीतिक संदेश

सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में PM मोदी भी होंगे शामिल

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि आज शाम संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में एक कार्यक्रम होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। इस बात की जानकारी, उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्य से दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” यह संविधान दिवस और भी खास है क्योंकि इस दिन संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे हो रहे हैं। आज शाम 5 बजे सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा।”

This Constitution Day is even more special because we mark 75 years since our Constitution was adopted by the Constituent Assembly. At 5 PM this evening, will take part in the Constitution Day programme at the Supreme Court. — Narendra Modi (@narendramodi) November 26, 2024

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति ने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान को देश का सबसे पवित्र ग्रंथ बताते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्र ने संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के अनेक बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया है। मुर्मू ने संविधान दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), नारी शक्ति वंदन अधिनियम और तीन आपराधिक कानूनों को लागू किए जाने का भी उल्लेख किया। संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘हमारा संविधान, हमारे लोकतांत्रिक गणतंत्र की सुदृढ़ आधारशिला है। हमारा संविधान, हमारे सामूहिक और व्यक्तिगत स्वाभिमान को सुनिश्चित करता है।”

देश की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Program organizes in supreme court this evening on constitution day pm modi take part

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 04:17 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.