आज देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
देशभर में आज बाल दिवस के साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरूजी को आज जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक्स पर पोस्ट करते हुए नमन किया है।
- Written By: दीपिका पाल
जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी का नमन (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली। देशभर में आज बाल दिवस के साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस खास दिन को पंडित नेहरू को समर्पित दिनों में से एक मानते है। इस दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरूजी को आज जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक्स पर पोस्ट करते हुए नमन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नमन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स एकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा कि, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” इस बात को अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए बात कही है।
On the occasion of his birth anniversary, I pay homage to our former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru. — Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2024
सम्बंधित ख़बरें
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
Modi Cabinet Reshuffle 2026: पूर्व RBI गर्वनर शक्तिकांत दास की होगी एंट्री, बाहर जाएंगे आधा दर्जन राज्यमंत्री
11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे PM मोदी, 27 से 29 जून तक रहेंगे, अफ्रीका के छोटे देश से कैसे फेल होगा चीन का प्लान?
वेनेजुएला के भीषण भूकंप में भारत का “Operation Dost” राहत के लिए जाएगी NDRF की टीम
आज मनाई जाती है पंडित नेहरू की जयंती
आज देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती है जिनका जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। साल 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। वह एक उत्कृष्ट लेखक और इतिहासकार भी थे। यहां पर आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित नेहरू बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उन्हें बच्चे प्यार से ‘चाचा नेहरू’ भी बुलाते थे।
इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू पढ़ाई के लिए वर्ष 1907 में ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज चले गए और यहां से 1910 में स्नातक की उपाधि हासिल की थी।
ये भी पढ़ें- गुरुनानक जयंती के दिन को बनाएं और भी खास, पहनें ये लेटेस्ट डिजाइन के आउटफिट
पिता मोतीलाल नेहरू की नहीं मानी इच्छा
आपको बताते चलें कि, मोतीलाल नेहरू चाहते थे कि उनके बेटे जवाहरलाल कांग्रेस छोड़कर उनकी अपनी स्वराज पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन जवाहरलाल अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध कांग्रेस के प्रति वफादार रहे। साथ ही गांधी जी के साथ रहना चुना।
ये भी पढ़ें- जयंती विशेष: सरदार वल्लभभाई पटेल ने क्यों की थी पं. जवाहरलाल नेहरू की तारीफ, जानिए क्या बोले थे लौहपुरुष?
