Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुवैत में भारतीय श्रमिकों से मिले PM मोदी, आज क्राउन प्रिंस से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा का आज दूसरा दिन है। इस दौरान, पीएम मोदी कुवैत के अमीर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 22, 2024 | 12:25 PM

भारतीय श्रमिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

कुवैत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में गल्फ स्पीक लेबर कैंप का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में सबसे सस्ता डेटा (इंटरनेट) है और अगर हम दुनिया में कहीं भी या भारत में भी ऑनलाइन बात करना चाहते हैं, तो लागत बहुत कम है। यहां तक ​​कि अगर आप वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हैं, तो भी लागत बहुत कम है। लोगों को बहुत सुविधा है, वे हर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं। बता दें कि 43 साल बाद नरेंद्र मोदी कुवैत का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी ने कुवैता का दौरा किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा का आज दूसरा दिन है। इस दौरान, पीएम मोदी कुवैत के अमीर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और कुवैत के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और सामरिक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी के बाद, नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो कुवैत के दौरे पर गए हैं। कुवैत में भारतीय समुदाय की बड़ी संख्या है, और यह यात्रा भारत के विदेश नीति में एक नया मोड़ ला सकती है।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी फिर अमेरिका के सामने करेंगे समर्पण… राहुल गांधी सवाल क्यों उठा रहे?

पीएम मोदी ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’…ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास

ममता बनर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’…जिससे भाजपा हो जाती है चारों खाने चित्त, पीएम मोदी तक कर देते हैं गलती?

अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश का शक! रोहित पवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग

पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिसंबर 2024 को कुवैत की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर कुवैत पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की, ‘हाला मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित किया, इसके साथ ही उन्होंने रामायण एवं महाभारत के अरबी अनुवादित संस्करणों पर हस्ताक्षर किए। इन गतिविधियों ने पाकिस्तान में विशेषकर राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा के बीच चर्चा का विषय बना दिया।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कुवैत में गल्फ स्पीक लेबर कैंप का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा, “भारत में सबसे सस्ता डेटा(इंटरनेट) है और अगर हम दुनिया में कहीं भी या भारत में भी ऑनलाइन बात करना चाहते हैं, तो लागत बहुत कम है। यहां तक ​​कि अगर… pic.twitter.com/HbRpmF1CJr — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2024

भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है- मोदी

अपने यूट्यूब चैनल पर कमर चीमा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुवैत दौरा इसलिए खास है क्योंकि इस दौरान उन्होंने रामायण और महाभारत का अनुवाद कराकर कुवैत के लोगों को दिया है। यह महत्वपूर्ण है कि इन किताबों का अरबी में अनुवाद हुआ है। अब भारत दुनिया को हिंदू जीवन शैली और प्रणाली के बारे में बता रहा है इसके अलावा भारत दुनिया को बता रहा है कि वो किस रास्ते पर काम कर रहा है।

Prime minister narendra modi meet indian workers in kuwait

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2024 | 12:25 PM

Topics:  

  • Kuwait
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.