Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी का बड़ा तोहफा, बेंगलुरु से एक साथ तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM modi news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों के लॉन्च के साथ ही देश में अब वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 150 हो गई है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 10, 2025 | 04:18 PM

PM मोदी ने 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी (सौजन्य IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prime Minister Narendra Modi : 10 अगस्त रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के दौरे पर रहें।  इस दौरान पीएम मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का भी उद्घाटन किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और नागपुर (अजनी)-पुणे मार्गों पर चलेंगी।

बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेनों का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ कर्नाटका के राज्यपाल धावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। वहीं, नागपुर रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।

देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या हुई 150

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज और बेहतर संपर्क मिलेगा जिससे यात्रा समय घटेगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इन ट्रेनों के लॉन्च के साथ देश में अब वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 150 हो गई है। अकेले कर्नाटक में अब 11 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। प्रधानमंत्री का यह दौरा कर्नाटक के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी परियोजनाएं देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।

#WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलोर मेट्रो फेज़-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से ज़्यादा है और इसमें 16 स्टेशन हैं।

(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/LjPJoK8kh3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025

बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का किया उद्घाटन

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया है। बेंगलुरु मेट्रो चरण-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का निर्माण हुआ है, जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है। येलो लाइन पर 16 स्टेशन हैं। येलो लाइन खुलने से बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो गया है। येलो लाइन पर लगभग 7160 करोड़ रुपए की लागत आई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15,610 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे।

यह भी पढ़ें : “कुछ लोग खुद को ‘यूनिवर्स बॉस’ समझते हैं,” राजनाथ का ट्रंप पर अटैक, ऑपरेशन सिंदूर पर कही बड़ी बात

PM ने छात्रों के साथ किया सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने येलो लाइन के उद्घाटन के बाद मेट्रो में सफर भी किया है। उन्होंने मेट्रो में सवार छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उनके साथ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अलावा केंद्रीय मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

Prime minister narendra modi flagged off three vande bharat express trains in bengaluru

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2025 | 03:43 PM

Topics:  

  • Bengaluru News
  • Narendra Modi
  • Vande Bharat Express

सम्बंधित ख़बरें

1

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिया ये खास तोहफा- देखें VIDEO

2

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी की अहम बैठक, वित्त मंत्री समेत 7 मंत्री होंगे शामिल

3

PM Modi-Putin Call: पुतिन का पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग पर चर्चा

4

कौन बनेगा बीजेपी का अगला बॉस? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, सामने आया चौंकाने वाला नाम!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.