- Hindi News »
- India »
- Prime Minister Held A Meeting With The Cm And Deputy Cm
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम हुए शामिल
PM मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक की है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों में जारी कल्याणकारी योजनाओं पर प्रमुख रुप से चर्चा की है।
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज

PM मोदी के साथ BJP शासित राज्यों के CM और डिप्टी CM (सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य मंत्रियों ने लगातार दूसरे दिन BJP शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ रविवार को विशेष रूप से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में जारी विभिन्न विकास योजनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जे पी नड्डा ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
मोदी ने अपनी भाषण में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शासित राज्यों में जारी कल्याणकारी योजनाओं की कवरेज सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसे सुशासन के उदाहरण के तौर पर देखा जाना चाहिए। न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों, खासकर गरीबों की मदद के लिए BJP शासित राज्यों की सरकारों के प्रयासों से वहां के लोगों को काफी लाभ मुहैया कराया गया है।
उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखते हुए कहा था कि हमारी पार्टी सुशासन को आगे बढ़ाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। भाजपा द्वारा नियमित अंतराल पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री परिषद’ का उद्देश्य राज्यों में प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करना, शासन के सर्वोत्तम तौर-तरीकों और केंद्र सरकार की कल्याणकारी पहल को लागू करना है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
Prime Minister Shri @narendramodi held a meeting with BJP Chief Ministers and Deputy Chief Ministers at BJP Headquarters, New Delhi. pic.twitter.com/bHLoEPKVfs — BJP (@BJP4India) July 28, 2024
बैठक में किन राज्यों के CM और डिप्टी CM रहे मौजूद
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा, राजस्थान के भजनलाल शर्मा और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, हरियाणा, मणिपुर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने भी विचार-विमर्श में शामिल हुए। इस बैठक को 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद की गई। विपक्ष की ओर से केंद्रीय बजट पेश किए जाने को लेकर बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष तवज्जो दिये जाने और अन्य राज्यों की अनदेखी करने को लेकर सभी ने केंद्र सरकार की आलोचना की है।
लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक है। हाल ही में बीते आम चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पार्टी संसद के निचले सदन में अपने बल बूते के जरीए बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर सकी थी। हालांकि, पार्टी के नेताओं ने कहा है कि बैठक में शासन के मुद्दे अभी चर्चा के केंद्र में स्थित हैं।
Prime minister held a meeting with the cm and deputy cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










