राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज से झारखंड-ओडिशा के 4 दिवसीय दौरे पर, कई कार्यकर्मों होंगी शामिल
- Written By: अक्सा अंसारी
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) बुधवार से झारखंड (Jharkhand) और ओडिशा (Odisha) की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
मुर्मू इसी दिन ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, ”इस अवसर पर वह वर्चुअल तौर पर रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला भी रखेंगी। इसके साथ ही वह बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगी।”
कार्यक्रमों में भाग लेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
इसके साथ ही वह राज्य में कई कार्यकर्मों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति 29 फरवरी को क्योंझर के गोनासिका में कदलीबाड़ी गांव के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। मुर्मू शाम को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Jharkhand News: हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर से अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद; पुलिस की जांच जारी
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 120 लोग अस्पताल में भर्ती
जगन्नाथ रथ यात्रा पर मंडराया संकट! ओडिशा में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
राष्ट्रपति एक मार्च को भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। दो मार्च को वह ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगी। वह संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी मिलेंगी।
(एजेंसी)
