राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण, सामने आई तस्वीर
- Written By: किर्तेश ढोबले
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratishta) के लिए शुक्रवार (12 जनवरी) को निमंत्रण पत्र दिया गया है। राममंदिर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से भेंट कर उन्हें निमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को बहुप्रतीक्षित और भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा।
प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को दिया निमंत्रण
राममंदिर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रित किया। इस दौरान राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल ने मौजूद थे।
An invitation has been extended to President Droupadi Murmu to attend Ram temple consecration ceremony, says VHP — Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2024
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
भगवान राम के शरण में कांग्रेस! अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे दिग्विजय सिंह, क्या बदल रहा सियासी समीकरण?
राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में अयोध्या में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना, नासिक के वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को स
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से लखनऊ मेदांता रेफर
राष्ट्रपति ने बहुत खुशी प्रकट की
विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया।” उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा प्रतिनिधिमंडल से निमंत्रण पत्र प्राप्त करते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बंसल ने कहा, ‘‘ उन्होंने (राष्ट्रपति ने) ने इसपर बहुत खुशी प्रकट की और कहा कि वह शीघ्र ही अयोध्या जाने के बारे में फैसला करेंगी।”
22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य मौजूद रहेंगे। पता हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में एक ऐतिहासिक फैसले में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था और हिंदुओं द्वारा पवित्र माने जाने वाले शहर में एक मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ का वैकल्पिक भूखंड मुहैया कराने का आदेश दिया था। इसके परिणामस्वरूप, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का काम शुरू हुआ।
