-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prateek Yadav Death Luxury Lifestyle Lamborghini Gym Business Iron Core Fit Net Worth
राजनीति से दूर, लग्जरी और फिटनेस के शौकीन! लैंबॉर्गिनी चलाते थे अखिलेश के भाई प्रतीक यादव, जानें नेट वर्थ
- Written By: प्रिया जैस
Prateek Yadav Net Worth: प्रतीक यादव जो राजनीति से दूर रहे, उन्हें एक लग्जरी लाइफस्टाइ का बेहद शौक था। फिटनेस के दीवाने और मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की नेट वर्थ के बारे में यहां जानें।

प्रतीक यादव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Prateek Yadav Business: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई का बुधवार (13, मई) को निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव अचानक बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें तड़के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रतीक यादव, उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव से बेटे हैं। प्रतीक यादव अपने भाई और पिता के नक्शेकदम से बिल्कुल अलग थे। हालांकि, उनकी पत्नी अर्पणा यादव राजनेता है। उन्होंने शुरू से ही कभी राजनीति को नहीं चुना, बल्कि एक बिजनेस मैन बनें।
प्रतीक यादव की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक यादव की कुल संपत्ति लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी आय के स्रोतों में उनका जिम का कारोबार, फिटनेस ट्रेनिंग, ब्रांड कोलेबरेशन इसी तरह के कई बिजनेस शामिल हैं। इसके अलावा, वे रियल एस्टेट क्षेत्र में भी रूचि रखते थे और अच्छी-खासी कमाई करते थें। उनके पोर्टफोलियो में प्रॉपर्टी डीलिंग, निवेश और इमारतें शामिल हैं। फोर्ब्स इंडिया ने भी रियल एस्टेट को ही प्रतीक की आय का मुख्य स्रोत बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
लग्जरी कारों का बड़ा शौक
प्रतीक यादव को लग्जरी लाइफस्टाइल और कारों का बड़ा शौक था। उनकी संपत्ति में लग्री कारों का एक शानदार कलेक्शन शामिल है। इस कलेक्शन का सबसे खास हिस्सा एक लैंबॉर्गिनी है। इसकी कीमत ₹5 करोड़ है। माना जाता है, कि उत्तर प्रदेश में पहली लैंबॉर्गिनी प्रतीक यादव के ही पास थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सालाना आमदनी लगभग ₹1.5 करोड़ है जो कि उनके भाई अखिलेश यादव की आमदनी से काफी ज्यादा है।
प्रतीक यादव की लैंबॉर्गिनी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
जिम बिजनेस से अच्छी-खासी कमाई
प्रतीक यादव को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्हें फिटनेस और लग्जरी कारों का बड़ा शौक था। प्रतीक यादव ने राजनीति से दूर बिजनेस को चुना। उन्होंने लखनऊ में “Iron Core Fit” नाम से एक हाई-एंड जिम बिजनेस शुरू किया है। 2015 में उन्होंने जिम की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे इसकी चेन बनाते चले गए। प्रीमियम ग्राहकों के लिए बने इस जिम की मेंबरशिप फीस करीब 35,000 है। अपने जिम के लिए उन्होंने सभी मशीनें खास तौर पर इटली और अमेरिका से मंगाए गए थे।
यह भी पढ़ें – Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस
देखा जाए तो उनकी कमाई के मुख्य स्रोत फिटनेस ट्रेनिंग, प्रमोशनल एक्टिविटी और जिम के आम कामकाज से होने वाली आमदनी थी। इसके अलावा, वे अलग-अलग कमर्शियल ब्रांड के लिए ब्रांडिंग और प्रमोशनल काम भी किया करते थे।
Prateek yadav death luxury lifestyle lamborghini gym business iron core fit net worth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
Jul 01, 2026 | 10:28 PMKriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Jul 01, 2026 | 10:17 PMराम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Jul 01, 2026 | 10:15 PMमंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
Jul 01, 2026 | 10:15 PMचेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
Jul 01, 2026 | 10:11 PMExplainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
Jul 01, 2026 | 10:06 PMग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात
Jul 01, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM













