-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Postponement Of Hearing In The Case Against Lt Governor Saxena Will Increase The Number Of Pending Cases Court
दिल्ली LG सक्सेना को बडा झटका; मारपीट के एक मामले में याचिका खारिज, जानें कोर्ट ने क्या कहा
- Written By: किर्तेश ढोबले

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना
अहमदाबाद: अहमदाबाद की एक अदालत ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें मारपीट के एक मामले में उनके खिलाफ सुनवायी को उनके पद पर बने रहने तक स्थगित रखने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने कहा कि वह गुजरात की अदालतों में लंबित मामलों को बढ़ाना नहीं चाहती।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पी एन गोस्वामी की अदालत ने 8 मई को सक्सेना को नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में राहत देने से इनकार कर दिया था। मेधा पाटकर पर कथित हमला उस समय हुआ था जब वह अप्रैल 2002 में गुजरात दंगों के खिलाफ गांधी आश्रम में शांति बैठक कर रही थीं। अदालत के आदेश की प्रति शुक्रवार को उपलब्ध करायी गयी।
अदालत ने कहा, ‘‘यह मामला 2005 से चल रहा है, यानी 18 साल, और इसमें और समय लगेगा। अगर आरोपी के खिलाफ सुनवायी निलंबित कर दी जाती है, तो स्वाभाविक रूप से यह मामला कई और वर्षों तक लंबित रहेगा। यह केवल गुजरात न्यायपालिका में पुराने लंबित मामलों को बढ़ाएगा।”अदालत ने कहा कि सक्सेना के खिलाफ सुनवायी पिछले साल से चल रही है और इस अवधि के दौरान, उन्होंने राज्य सरकार से इसे स्थगित करने का अनुरोध नहीं किया और न ही राज्य ने ऐसा कोई अनुरोध किया।
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की जाएगी कुर्सी…सक्सेना चलाएंगे दिल्ली? शाह के घर बैठक और LG के ‘लेटर बम’ ने मचाया उधम
Amit Shah: दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग, CM रेखा गुप्ता समेत ये लोग हाेंगे शामिल
दिल्ली विधानसभा सत्र का आगाज, CM रेखा गुप्ता ने ली शपथ, विधायकों का शपथ जारी
ED के लपेटे में फिर केजरीवाल, चुनाव से पहले खुला शराब घोटाला केस, उपराज्यपाल ने दी केस चलाने की मंजूरी
अदालत ने कहा कि आरोपी को पहले ही निचली अदालत में पेशी से छूट दी जा चुकी है। अदालत ने कहा, ‘‘यदि आरोपी संख्या 4 (सक्सेना) के खिलाफ कार्यवाही रोक दी जाती है, तो मामला और कई वर्षों तक लंबित रहेगा। गुजरात की अदालतों में लंबित पुराने मामलों की स्थिति को देखते हुए, इससे केवल लंबित मामलों की संख्या बढ़ेगी।”
सक्सेना ने संविधान के तहत दी गई प्रतिरक्षा का हवाला देते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल के पद पर रहने तक उनके खिलाफ सुनवायी पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों – भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमित ठाकेर और अमित शाह के साथ-साथ कांग्रेस नेता रोहित पटेल – के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। अदालत ने कहा कि सक्सेना तब संवैधानिक पद पर नहीं थे।
अदालत ने कहा कि यदि तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवायी जारी रहती है और उनके (सक्सेना के खिलाफ सुनवायी) पर रोक लगा दी जाती है, तो मामले में पहले जिन गवाहों से पहले जिरह हो चुकी है, उनके खिलाफ सुनवायी फिर से शुरू होने पर फिर से जिरह करनी होगी और इससे उन्हें कठिनाई होगी।
अदालत ने यह भी कहा कि सक्सेना और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा पिछले 18 साल से लंबित है। उसने कहा कि 71 और गवाहों से जिरह की जानी है, इस तरह सुनवायी को निलंबित करने पर काफी समय लगेगा।अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सक्सेना कानूनी स्थिति से वाकिफ हैं कि सुनवायी स्थगित नहीं की जा सकती। यदि यह संभव होता तो सक्सेना के उपराज्यपाल बनने के बाद इसे जारी नहीं रखना चाहिए था। अदालत ने कहा कि सक्सेना इस तथ्य से अवगत हैं कि घटना के समय वह उपराज्यपाल के पद पर नहीं थे।
मामले के विवरण के अनुसार, लोगों के एक समूह ने पाटकर पर कथित तौर पर हमला किया था जब वह 2002 के गुजरात दंगों के बाद आयोजित एक शांति बैठक में शामिल थीं। पाटकर की ओर से शहर के साबरमती पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 321, 341, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Postponement of hearing in the case against lt governor saxena will increase the number of pending cases court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PMबबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
Jul 12, 2026 | 04:11 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














