Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्मभूषण, देखें पूरी लिस्ट

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 25, 2022 | 10:10 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुत्व के ‘पोस्टर बॉय’ दिवंगत कल्याण सिंह (Kalyan Singh)और हाल ही में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुए भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) को मंगलवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Posthumous Padma Vibhushan) से सम्मानित किया जाएगा, जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया जाएगा । 

कोविड-19 रोधी टीका ‘कोविशील्ड’ विकसित करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला और स्वदेशी कोरोना वायरस टीके ‘कोवैक्सिन’ का उत्पादन करने वाली कंपनी भारत बायोटेक के कृष्णा इल्ला और सुचित्रा इल्ला को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। कल्याण सिंह और जनरल रावत को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।

Govt announces Padma Awards 2022 CDS Gen Bipin Rawat to get Padma Vibhushan (posthumous), Congress leader Ghulam Nabi Azad to be conferred with Padma Bhushan pic.twitter.com/Qafo6yiDy5 — ANI (@ANI) January 25, 2022

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। दिवंगत पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा, अभिनेता विक्टर बनर्जी और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

जयश्री उल्लाल की बड़ी उछाल…बनी भारतीय मूल की सबसे अमीर CEO, नडेला-पिचाई को भी छोड़ा पीछे

संपादकीय: माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार से भारत को क्या मिलेगा? PM मोदी-नडेला मीटिंग के बाद हुआ ऐलान

AI हब बनेगा भारत, 17.5 बिलियन डॉलर निवेश करेगी Microsoft; मोदी से मुलाकात के बाद सत्या नडेला का ऐलान

Microsoft में एक और छंटनी: 300 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी गई, AI के बढ़ते प्रभाव से बढ़ी चिंता

वहीं, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा । गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने इस वर्ष दो दोहरे मामलों सहित 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी। दोहरे मामले में, पुरस्कार की गणना एक के रूप में की जाती है। इस सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं ।

Posthumous padma vibhushan to cds bipin rawat and kalyan singh padma bhushan to ghulam nabi azad see full list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2022 | 10:10 PM

Topics:  

  • Microsoft CEO Satya Nadella

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.