Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करुणा, विनम्रता और साहस…पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक, जानें क्या कुछ बोले

Pope Francis Passes Away : पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन की घोषणा कार्डिनल केविन फेरेल ने की। पोप के निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 21, 2025 | 03:48 PM

करुणा, विनम्रता और साहस...पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक, जानें क्या कुछ बोले

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि दुनिया भर में लाखों लोग उन्हें हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। पहले लैटिन अमेरिकी पादरी पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी विनम्र शैली और गरीबों के प्रति चिंता से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।”

क्या बोले पीएम मोदी?

उन्होंने कहा, “छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और दलितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके मन में उन्होंने आशा की भावना जगाई।” मोदी ने पोप के साथ अपनी मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि वह समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुए। मोदी ने कहा, “भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा स्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

सम्बंधित ख़बरें

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

सुप्रीम कोर्ट में कुत्तों पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई, अदालत ने कहा- महिमामंडन करने की कोशिश न करें

छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का धान घोटाला! अधिकारी बोले- चूहे और दीमक खा गए, 26000 क्विंटल धान गायब

खामेनेई की तस्वीर से सिगरेट सुलगा रहीं महिलाएं, ईरान में उठ खड़ा हुआ नया तूफान, देखें वायरल फोटोज

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पोप फ्रांसिस का निधन

पोप फ्रांसिस का आज यानी ईस्टर सोमवार को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वेटिकन ने सोमवार को घोषणा की। पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी नेता थे, वे बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफा देने के बाद 2013 में पोप बने थे। पोप फ्रांसिक को अपने 12 साल के कार्यकाल में कई बीमारियों का सामना करना पड़ा था।

Pope francis passes away pm modi expressed grief remembering emotional

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2025 | 03:48 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Narendra Modi
  • Pope Francis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.