-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Politics Congress Kharge Challenges Election Commission Sir Vote Theft Bjp Shadow Rally
BJP के इशारे पर चल रहा चुनाव आयोग? ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस का नया कदम, दिसंबर में होगा हल्ला बोल
- Written By: सौरभ शर्मा
Congress Challenge ECI: देश की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए उस पर भारतीय जनता पार्टी के साये में काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।

वोट चोरी और SIR पर कांग्रेस की नई चाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Mallikarjun Kharge Challenge ECI: देश की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए उस पर भारतीय जनता पार्टी के साये में काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया को सीधे तौर पर ‘वोट चोरी’ का हथियार करार दिया है। इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई के लिए पार्टी ने दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करने का ऐलान किया है।
मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में एक बेहद अहम बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव के सी वेणुगोपाल समेत 12 राज्यों के बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक का मुख्य एजेंडा एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा करना था। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग का आचरण इस दौरान बेहद निराशाजनक रहा है। खरगे ने साफ शब्दों में कहा कि आयोग को तुरंत यह साबित करना होगा कि वह किसी सत्ताधारी दल के लिए नहीं, बल्कि देश के संविधान और जनता के प्रति अपनी शपथ का पालन कर रहा है।
वोट चोरी का नया हथियार बनी एसआईआर
बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया को वोट चोरी के लिए हथियार बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग इस पर ध्यान नहीं देता है, तो उसकी चुप्पी को मिलीभगत माना जाएगा। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं, बीएलओ और जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे निरंतर सतर्क रहें। पार्टी असली मतदाताओं को लिस्ट से हटाने या फर्जी नाम जोड़ने की किसी भी साजिश का पर्दाफाश करेगी। खरगे ने जोर देकर कहा कि वे पक्षपातपूर्ण दुरुपयोग से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर नहीं होने देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
यह भी पढ़ें: MP की अफसरशाही में दलालों का दबदबा, करप्शन की काली सच्चाई सामने आई! स्पीकर पर अफसरों की ‘रेट लिस्ट’
12 राज्यों में 50 करोड़ मतदाताओं पर नजर
हाल ही में बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर ज्यादा सतर्क हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, एसआईआर का दूसरा चरण 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 51 करोड़ मतदाताओं में से 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को फॉर्म मिल चुके हैं। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। असम में भी विशेष पुनरीक्षण की घोषणा हुई है। कांग्रेस का मानना है कि जनता का भरोसा संस्थाओं पर कम हो रहा है, जिसे बचाना अब प्राथमिकता है।
Politics congress kharge challenges election commission sir vote theft bjp shadow rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













