-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Mp Morena Mayor Sharda Solanki Live Bribe Expose Viral Video Officials Corruption
MP की अफसरशाही में दलालों का दबदबा, करप्शन की काली सच्चाई सामने आई! स्पीकर पर अफसरों की ‘रेट लिस्ट’
- Written By: सौरभ शर्मा
MP के मुरैना जिसे से हाल ही में वायरल हुआ भ्रष्टाचार का लाइव खेला इस समय पूरे देश में सुर्खियों बटोर रहा है। पीड़ित ने इसका खुलासा भरी सभा में जनप्रतिनिधि के सामने ही करके महकमें में हडकंप मचा दिया।

मुरैना में करप्शन की काली सच्चाई का जनप्रतिनिधि के सामने लाइव खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया)
MP Morena Municipal Corruption Viral Video: मध्य प्रदेश के मुरैना में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया। नगर निगम में चल रही जनसुनवाई के दौरान एक पीड़ित ने ऐसा खुलासा किया कि वहां मौजूद मेयर और बाकी लोग सन्न रह गए। भवन निर्माण की अनुमति के लिए भटक रहे एक युवक ने सबके सामने अपनी बात साबित करने के लिए फोन मिलाया और स्पीकर ऑन कर दिया। इसके बाद फोन पर जो बातें हुईं, उसने सरकारी दफ्तरों में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल दी।
यह पूरा मामला 11 नवंबर का है जब पंकज राठौर नाम का युवक अपनी समस्या लेकर मेयर शारदा सोलंकी के पास पहुंचा था। उसका आरोप था कि मकान बनाने की परमिशन के लिए उससे लगातार रिश्वत मांगी जा रही है। उसने भरी सभा में उस कथित दलाल को कॉल कर दिया। फोन पर बात करते हुए दलाल ने बेखौफ होकर बताया कि फाइल पास कराने के लिए ईई शर्मा से लेकर फोटो खींचने वाले तक को कितने पैसे देने होंगे। यह सब वहां मौजूद लोगों ने लाइव सुना।
MP में करप्शन की काली सच्चाई का जनप्रतिनिधि के सामने लाइव खुलासा! #MorenaMunicipalCorporationcorruptionvideo pic.twitter.com/pfO5jfNRTM — Sourabh Sharma (@SourabhPaliya) November 18, 2025
फोन पर सुनाई गई रिश्वत की पूरी रेट लिस्ट
कॉल स्पीकर पर होते ही दलाल ने बेझिझक पैसों का बंटवारा समझाना शुरू कर दिया। उसने साफ कहा कि ईई शर्मा के लिए 10 हजार रुपये लगेंगे। इसके अलावा फोटो खींचने वाले भानु तोमर के लिए 4 हजार रुपये और अजय परिहार के नाम पर 1 हजार रुपये की मांग की गई। दलाल ने अपने खुद के लिए 3 हजार रुपये मांगे और कुल मिलाकर 15 से 18 हजार रुपये का खर्चा बताया। सामने वाले व्यक्ति ने पंकज से कहा कि फाइल पीडीएफ में भेज दो और पैसे फोन पे कर दो, जिसके बाद उसका काम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: महीनों तक किया ब्रेनवॉश…फिर भी सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर गया जसीर, कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी
सम्बंधित ख़बरें
कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
मेयर के आदेश के बाद मचा हड़कंप
इस लाइव खुलासे के बाद मेयर शारदा सोलंकी ने तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे ने बताया कि जिन कर्मचारियों के नाम बातचीत में आए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि, कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति से फोन पर बात हुई वह निगम का कर्मचारी नहीं है और अनुमति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। फिलहाल इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग में खलबली मची हुई है और जांच जारी है।
Mp morena mayor sharda solanki live bribe expose viral video officials corruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMएक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
Aug 08, 2026 | 02:44 PMमजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
Aug 08, 2026 | 02:44 PMव्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
Aug 08, 2026 | 02:42 PMप्रयागराज में सुपुर्द-ए-ख़ाक होगा अबान; 30 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में झांसी से रवाना हुआ अली अहमद
Aug 08, 2026 | 02:37 PMHormuz Strait के पास मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद इंजन रूम में आग लगने से हड़कंप
Aug 08, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












