महापरिनिर्वाण दिन के अवसर पर इन दिग्गज नेताओं ने दी डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि
आज का दिन यानी 6 दिसंबर भारतीय संविधान के निर्माता, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिन के रुप में जाना जाता है। इस अवसर पर देश के बड़े नेताओं ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी है।
- Written By: विधी शर्मा
पीएम नरेंद्र मोदी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले मुंबई में चैत्य भूमि में महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम हमारे संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण दिवस सामाजिक अन्याय को मिटाने के उनके अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली में भी श्रद्धांजलि दी।
अमित शाह - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन किया।
फडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
देवेंद्र फडणवीस - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवाजी पार्क पहुंच कर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि दुनिया में सबसे अच्छा कोई संविधान है तो वो भारत का है।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे - महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भारतीय संविधान के निर्माता, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चैत्यभूमि, दादर, मुंबई में उपस्थित होकर महापुरुष को नमन किया।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होने कहा कि भारतीय लोकतंत्र अपने संविधान के कारण दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है। भारतीय लोकतंत्र दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है। बीआर अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान एक महान लोकतंत्र है।
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल - भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने भी महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को नमन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि आज बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं। उनके नेतृत्व में हमें जो भारत का संविधान मिला, उसका परिणाम यह है कि हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया दुनिया में सबसे मजबूत बन गई है।
