- Hindi News »
- India »
- Police Registered Fir Against Tmc Leader Shahjahan Sheikh Brother Sheikh Siraj In Sandeshkhali Case
संदेशखाली में बड़ी शाहजहां की मुश्किलें, भाई पर 100 से ज्यादा FIR दर्ज, पार्टी भी झाड़ रही पल्ला, अब क्या करेंगे TMC नेता?
- Written By: अक्सा अंसारी

ममता बनर्जी (डिजाइन फोटो)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले का संदेशखाली (Sandeshkhali) मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और बंगाल पुलिस (Bengal Police) भी लोगों के निशाने पर आचुकी है। शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) को संरक्षण देने का आरोप ममता सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद अब पुलिस ने एक्शन लिया है और टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई शेख शिराजुद्दीन (Sheikh Sirajuddin) के खिलाफ 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कर ली है।
टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में जमीन हड़पने और अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए है। मामले में अब शाहजहां के भाई पर भी कई आरोप लगे हैं। अपने खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी सिराज अपने भाई की तरह फरार हो गया है।
क्या है मामला
गांववालों की जबरन जमीन हड़पने और ईडी पर हमला करके फरार होने वाला शाहजहां शेख अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में 72 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिछले महीने संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ जवानों पर हुए हमले का आरोपी मास्टरमाइंड शेख शाहजहां 5 जनवरी को हमले के दिन से ही फरार है। उसकी गिरफ्तारी न होने को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी टीएमसी सरकार और पुलिस को फटकार लगाई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिल क्या गिरा, सत्ता हिल गई! हावड़ा में ममता बनर्जी ने BJP के पतन की कर दी घोषणा, 50% आरक्षण की कही बड़ी बात
बंगाल की धरती को काबा की धरती नहीं बनने देंगे! तुष्टिकरण और महिला आरक्षण पर बोले CM योगी, TMC पर साधा निशाना
बंगाल में चुनाव से पहले हथियार सप्लाई! कोलकाता STF ने पकड़े 6 हथियार, हावड़ा-बालीगंज में लाखों की नकदी जब्त
बंगाल चुनाव: क्या बारासात में चिरंजीत चक्रवर्ती लगा पाएंगे जीत का चौका, या भाजपा के बढ़ते कदम बदल देंगे समीकरण?
अभिषेक बनर्जी ने आरोपों पर दी सफाई
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अपने फरार नेता शाहजहां शेख को बचा नहीं रही है, जिस पर पश्चिम बंगाल के अशांत संदेशखालि में ग्रामीणों ने “यौन उत्पीड़न करने और जमीन हड़पने” का आरोप लगाया है।
बनर्जी ने यह भी दावा किया कि कुछ बाहरी लोग लोकसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में अशांति फैला रहे हैं और गड़बड़ी उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने बज बज में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘टीएमसी शाहजहां शेख को बचा नहीं रही है… अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की हमारी नीति है।” राज्य में विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर शेख को बचाने का आरोप लगाया है।
ऐसे फरार हुआ शाहजहां शेख
बता दें, उत्तर 24 परगना जिले के नदी तटीय संदेशखालि क्षेत्र में एक महीने से अधिक समय से स्थानीय टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके समर्थकों के खिलाफ जमीन हड़पने और स्थानीय महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शनों हो रहे हैं। गत पांच जनवरी को संदेशखालि में शेख के आवास पर छापेमारी के लिए गई ईडी टीम पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था। शेख तब से फरार है।
Police registered fir against tmc leader shahjahan sheikh brother sheikh siraj in sandeshkhali case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Toyota Fortuner का नया धमाका आने वाला, कार प्रेमी फीचर्स देख होगे हैरान
Apr 19, 2026 | 03:42 AMAaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
Apr 19, 2026 | 12:05 AMहैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
Apr 18, 2026 | 11:38 PMLemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Apr 18, 2026 | 10:56 PMनागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
Apr 18, 2026 | 10:50 PMगर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
Apr 18, 2026 | 10:48 PMASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM














