Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP के केंद्रीय मंत्री के बेटे पर POCSO केस! शराब पिलाकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Bandi Bageerath Case: हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 10, 2026 | 09:09 AM

बंदी भगीरथ पर POCSO का मामला दर्ज (सौजन्य-एक्स @INCIndia)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bandi Bageerath POCSO Case: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ के खिलाफ अब एक और नया मामला सामने आ गया है। मंत्री के बेटे पर लगे आरोपों के बाद तेलंगाना की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। इस मामले में कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी को घेर लिया है। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

भाजपा मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भगीरथ पर 17 साल की नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि भागीरथ ने पहले उसे एक फार्महाउस पर ज़बरदस्ती शराब पिलाई, और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

जब लड़की ने विरोध किया, तो भागीरथ ने उसे धमकियां देकर डराया, उसकी पिटाई की, और उसे चुप रहने की चेतावनी दी। सिर्फ़ इतना ही नहीं BJP नेता के बेटे ने लड़की के माता-पिता को भी धमकाया। लड़की की शिकायत के बाद, पुलिस ने इस मामले में POCSO के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में ऐसे बदल दी राज्य की तस्वीर, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी

अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M

कांग्रेसियों पर FIR को लेकर बोले रामेश्वर शर्मा, सड़क पर आ गई है पूरी कांग्रेस, जीतू से दूर हुए वरिष्ठ नेता

मोदी के चहेते मंत्री बांदी संजय कुमार के लफंगे बेटे भागीरथ ने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। लड़की ने बताया कि भागीरथ ने एक फार्महाउस पर पहले उसे जबरन शराब पिलाई, फिर यौन उत्पीड़न किया। जब लड़की ने विरोध किया तो भागीरथ ने धौंस दिखाते हुए उसे धमकाया, मारपीट की और मुंह… pic.twitter.com/kEtVmRbhew — Congress (@INCIndia) May 9, 2026

यूनिवर्सिटी में छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल

इस मामले पर कांग्रेस ने भी आवाज उठाई। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर मामले की जानकारी दी और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने बताया कि बंदी संजय का बेटा इससे पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है। लोगों को डराना-धमकाना, लड़कियों से छेड़छाड़ करना, यूनिवर्सिटी में छात्रों की पिटाई करना जैसे कई मामलों में शामिल रहा है।

This is not the first controversy linked to the family of Bandi Sanjay Kumar. There have been repeated allegations and criminal accusations in the past too, yet BJP continues to lecture society about “values” and “culture.” Now, with a POCSO case registered after a minor girl’s… https://t.co/AnjMxaxWyk pic.twitter.com/Nzyd38ILod — Dora Arun (@Dora_Arun) May 9, 2026

यह भी पढ़ें –  बंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में ऐसे बदल दी राज्य की तस्वीर, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा मोदी के पसंदीदा मंत्री संजय कुमार का बेटा भागीरथ हर जगह यह डींगें हांकता फिरता है कि उसका पिता मंत्री है, इसलिए कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता। दरअसल, भागीरथ का चरित्र ही BJP की असली ‘रणनीति-चरित्र-चेहरा’ है। जहां BJP के लोग, सत्ता के नशे में चूर होकर, हर तरह के गलत काम कर रहे हैं।

कांग्रेस ने लिखा, गुंडागर्दी, वसूली, और महिलाओं की इज्जत पर हाथ डालना, यही उनकी पहचान है। नरेंद्र मोदी ने बड़ी मेहनत से ऐसे ही चरित्रहीन लोगों का एक गिरोह तैयार किया है, और उन्हें इन पर बहुत गर्व है।

Pocso case against son of bjp union minister bandi bageerath congress slams bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 09:09 AM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • POCSO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.