Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM ने ‘नेशनल स्पेस डे’ की शुभकामनाएं दीं, युवाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए किया प्रोत्साहित

PM Wishes 'National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को दूसरे वर्ष नेशनल स्पेस डे की शुभकामनाएं दी हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के युवाओं के योगदान की उन्होंने जमकर सराहना की।

  • Written By: गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 23, 2025 | 02:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्पेस डे की देशवासियों को दी बधाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को नेशनल स्पेस डे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की जमकर प्रशंसा की। भविष्य में इस क्षेत्र में अवसरों की सीमा बढ़ती चली जाएगी। इसलिए देश के युवाओं को ‘एस्ट्रोनॉट पुल’ से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने इस अवसर पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए इसरो और स्पेस सेक्टर के सभी वैज्ञानिक, इंजीनियर और देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘आर्यभट्ट से गगनयान तक’ है। इस थीम में अतीत का आत्मविश्वास और भविष्य का संकल्प दिखाई देता है। इसमें कोई शक नहीं कि बहुत कम समय में नेशनल स्पेस डे युवाओं में उत्साह और आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह वास्तव में काफी गर्व की बात है।

स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में देश उभरती ताकत

स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में भारत एक उभरती ताकत बनकर उभर रहा है। अभी  हाल ही में भारत ने इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स (आईओएए) की मेजबानी भी की। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 60 से अधिक देशों से करीब 300 युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’

मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

एपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

इसमें भारत के युवाओं ने कई मेडल जीते, जो ओलंपियाड स्पेस सेक्टर में देश के उभरते नेतृत्व गुण को दर्शाता है। मुझे खुशी है कि युवा साथियों में स्पेस के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इसरो द्वारा ‘भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन और रोबोटिक्स चैलेंज’ जैसी पहल तेजी से शुरू की गई है।

नए भारत के युवा भर रहे अनंत संभावनाओं के रंग

यह सच है कि स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में देश ने एक के बाद एक पत्थर के मील गढ़ लिए हैं। दो साल पहले भारत पहला ऐसा देश बना, जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने का इतिहास रचा। साथ ही स्पेस में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता रखने वाले दुनिया के चौथे देश भी बन गए।

यह भी पढ़ें:  सैटेलाइट से स्पेसवॉक तक… देश कल मनाएगा भारतीय अंतरिक्ष यात्रा का महाउत्सव

शुभांशु शुक्ला में दिखी आधुनिक भारत की झलक

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अभी तीन दिन पहले ही मेरी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात हुई। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। इनसे हुई चर्चा में मैंने नए भारत के युवाओं के हौसले और अनंत सपनों को देखा है। आज नेशनल स्पेस डे के मौके पर मैं भारत के युवाओं से देश के सपनों को उड़ान देने के लिए ‘एस्ट्रोनॉट पुल’ से जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं।

(एजेंसी इनपुट)

Pm wishes national space day encourages youth join field

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 01:49 PM

Topics:  

  • India
  • Narendra Modi
  • Shubhanshu Shukla

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.