Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस होती तो जम्मू-कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते: PM मोदी

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Apr 23, 2024 | 12:42 PM

राजस्थान कें टाेंक में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

टोंक: प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी (Narendra Modi) आज राजस्थान (Rajasthan) के दौरे पर हैं। वह यहां टोंक (Tonk) में एक जनसभा को संबोधित कर रहें हैं। इसके अलावा पीएम मोदी का आज एक और राज्य छत्तीसगढ़ में भी दौरा है। टोंक में संबाेधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, आप सभी का प्यार, आशीर्वाद और उत्साह मुझे प्राप्त हुआ। आज रामभक्त हनुमान जी की जयंती का पवित्र दिन है, पूरे देश को हनुमान जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

PM Modi का X पर पोस्ट

इसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट किया लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को देश में हर तरफ जनता-जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है। उत्साह से भरे इसी माहौल में आज दो राज्यों के अपने परिवारजनों के बीच रहूंगा। सुबह करीब 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर, दोपहर बाद लगभग 2:45 बजे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा और शाम करीब 5 बजे महासमुंद में अपनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह

जयललिता को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि: पोंगल लंच से शपथ ग्रहण तक, साझा किए अनसुने किस्से

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का भारत दौरा… प्रधानमंत्री मोदी संग मुलाकात से हटेगी रिश्तों पर जमी धूल

भारत में तैनात होगा आयरन डोम! PM मोदी इजरायल से करने वाले हैं बड़ी डील, मल्टी-लेयर होगी डिफेंस शील्ड

लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को देश में हर तरफ जनता-जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है। उत्साह से भरे इसी माहौल में आज दो राज्यों के अपने परिवारजनों के बीच रहूंगा। सुबह करीब 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर, दोपहर बाद लगभग 2:45 बजे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा और शाम करीब 5 बजे… — Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2024

एकता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टाेंक में संबोधन में कहा, एकता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। जब-जब हम बंटे हैं तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है। अब भी राजस्थान और यहां के लोगों को बांटने की पूरी कोशिश हो रही है, इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है। 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वह फैसले लिए जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन अगर कांग्रेस 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में होती तो क्या-क्या हुआ होता।

कांग्रेस होती तो आज भी देश में बम धमाके होते

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस होती तो जम्मू-कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते, कांग्रेस होती तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते और कांग्रेस सरकार कुछ न करती, हमारे सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं होता, देश के कोने-कोने में बम धमाके होते ही रहते। कांग्रेस होती तो अपने लिए भ्रष्टाचार के नए रास्ते तलाशती।

इस तपती गर्मी में भारी संख्या में आशीर्वाद देने आए टोंक-सवाई माधोपुर की जनता-जनार्दन का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। मेरा वादा है कि जन सेवा के लिए मोदी 24X7 समर्पित रहेगा।https://t.co/v3cD6xdhWQ — Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2024

INDI गठबंधन में भगदड़

प्रधानमंत्री ने कहा, परसों राजस्थान में मैंने देश के सामने कुछ सत्य रखा और पूरी कांग्रेस और INDI गठबंधन में भगदड़ मच गई। मैंने सत्य रखा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर उनके खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रचकर बैठी है। मैंने जब उनकी इस राजनीति का पर्दाफाश किया तो इससे उन्हें इतनी मिर्ची लगी कि वे हर तरफ मोदी को गाली देने में लगे हैं।

मैं कांग्रेस से जानना चाहता हूं कि आखिर वे सच्चाई से इतना क्यों डरते हैं? वे अपनी नीति को इतना क्यों छुपाते हैं, जब आपने ही नीति बनाई तो अब उसे स्वीकारने से डर क्यों रहे हैं। अगर हिम्मत है तो स्वीकार करो, हम आपसे मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

Pm narendra modi targets congress during addressing a public meeting in tonk rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2024 | 12:42 PM

Topics:  

  • Lok Sabha Election 2024
  • Narendra Modi
  • Rajasthan
  • Tonk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.