खुद को नाचता देख खुश हुए PM नरेंद्र मोदी, X पर शेयर किया अपना ही ‘मीम’ Video, वायरल हुई क्लिप
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी वीडियो को PM मोदी ने खुद अपने X अकाउंट से शेयर किया और इस पर लिखा की इसे देख कर आप सबकी तरह मैं भी खुश हुआ।
- Written By: अक्सा अंसारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वायरल वीडियो (सौजन्य: X)
नवभारत डिजिटल डेस्क: सोशल मीडिया (Social Media) पर मीम (Meme) बनाने का ट्रेंड खूब चलता आ रहा है। मीम्स को कई लोग पसंद करते है तो कई लोग इसे बुरा जानते हैं। लेकिन क्या आपने देखा है हमरे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का मीम जिसे खुद उन्होंने अपने ‘X’ अकाउंट पर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है।
सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वीडियो की तारीफ की और कहा कि चुनाव की गहमा-गहमी के बीच ऐसे वीडियो चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।
यह वीडियो ‘एथीस्ट कृष्णा’ आईडी से पोस्ट किया गया है और इसमें लिखा है,‘‘यह वीडियो पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि ‘‘द डिक्टेटर” मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Like all of you, I also enjoyed seeing myself dance. ??? Such creativity in peak poll season is truly a delight! #PollHumour https://t.co/QNxB6KUQ3R — Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2024
प्रधानमंत्री ने इसे दोबारा पोस्ट करते कहा, ‘‘आप सभी की तरह मुझे भी खुद को नृत्य करते हुए देखकर आनंद आया। चुनाव की गहमा-गहमी के बीच इस प्रकार की रचनात्मकता वास्तव में आनंददायक है।”
