-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Send Message Pakistan And World On Adampur Air Base Visit
आदमपुर के नाम से कांप जाती है पाकिस्तान की रूह, जानें PM मोदी ने एयरबेस से PAK को क्या संदेश दिया
- Written By: सौरभ शर्मा
आदमपुर एयरबेस PAK बॉर्डर के करीब है। PM ने यहां से दुनिया को बता दिया कि भारत क्या चाहता है। पीएम का दौरा न सिर्फ जवानों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि ये भी बताता है कि वे अपने सैनिकों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े।

प्रधानमंत्री आदमपुर दौरा को दौरान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Adampur Air Base: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचना सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि यह भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक दृढ़ता का ऐलान था। पाकिस्तान की सीमा से महज 100 किलोमीटर दूर स्थित इस एयरबेस से पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब न तो झूठा प्रचार सहन करेगा, न ही धमकियों से डरेगा। एक वॉरटाइम कमांडर की तरह नजर आए पीएम मोदी ने न केवल जवानों का हौसला बढ़ाया, बल्कि पाकिस्तान और चीन के लिए एक नई ‘लक्ष्मण रेखा’ भी खींच दी।
प्रधानमंत्री का आदमपुर दौरा पाकिस्तान के उस झूठ को बेनकाब करने का भी जरिया बना जिसमें उसने दावा किया था कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को नुकसान पहुंचाया गया है। लेकिन पीएम मोदी ने मौके पर जाकर न सिर्फ S-400 को सुरक्षित दिखाया, बल्कि एयरबेस की ऑपरेशनल तैयारियों की भी समीक्षा की। इससे यह साफ हो गया कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम न सिर्फ मजबूत है, बल्कि दुश्मनों की हर साजिश को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम है।
पाकिस्तान के लिए सीधी चेतावनी बना आदमपुर दौरा
पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस पहुंचना एक गहरी रणनीति का हिस्सा था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, तो जवाब में पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों की असफल कोशिश की। इसके बाद झूठ फैलाया गया कि भारत का S-400 सिस्टम तबाह हो गया है। लेकिन प्रधानमंत्री ने उसी एयरबेस से दुनिया को दिखा दिया कि भारत का डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और एक्टिव है। यही नहीं, पीएम ने चेतावनी दी कि अब एटम बम की धमकी नहीं चलेगी, और अगर आतंक फैलाया गया तो घर में घुसकर मारा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
CWG 2026: झंडू कुमार के पहले मेडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बोले- पूरे देश को किया प्रेरित
Photo: मोदी सरकार और CJP के बीच क्या हुई बातचीत? तस्वीरों में जानिए बैठक की 10 बड़ी बातें
क्यों आदमपुर एयरबेस है भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक
आदमपुर एयरबेस सिर्फ एक सैन्य ठिकाना नहीं, बल्कि भारत की वायु शक्ति का मजबूत आधार है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा एयरबेस है और मिग-29, सुखोई-30, राफेल और मिराज जैसे घातक फाइटर जेट्स का गढ़ है। 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में इसने अहम भूमिका निभाई थी और अब ऑपरेशन सिंदूर में भी यहां से उड़ान भरकर भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के दिलों में खौफ भर दिया। प्रधानमंत्री का यहां पहुंचना साफ संकेत है कि भारत अब सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि कार्रवाई से जवाब देगा।
Pm narendra modi send message pakistan and world on adampur air base visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














