चुनावी महौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉर, कांग्रेस की गारंटियां बेकार
चुनावी महौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : महज कुछ ही दिनों बाद नवंबर महीने में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में एक फेज और झारखंड में दो फेज में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने का फैसला लिया है। ऐसे में दोनों राज्यों में चुनवी सरगर्मी तेज हो गई है।
राजनीतिक पार्टियां हर एक विधानसभा सीट से उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। कुछ हीं दिन बाद इन दोनों राज्यों में पॉलिटिकल पार्टियां अपनी-अपनी घोषणा पत्र भी जारी करेगी। इस चुनावी महौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस के खिलाफ नाशाना साधते हुए लिखा है, “कांग्रेस पार्टी को यह एहसास हो रहा है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या असंभव है। अभियान दर अभियान वे लोगों से वादे करते रहते हैं, जिन्हें वे कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। अब वे लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। आज कांग्रेस की सरकार वाले किसी भी राज्य – हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना – को देख लीजिए, विकास की गति और वित्तीय स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उनकी तथाकथित गारंटियां अधूरी पड़ी हैं, जो इन राज्यों के लोगों के साथ एक भयानक धोखा है…”
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
सीहोर में मेलोडी बांटकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन: ‘चॉकलेट खाओ और महंगाई भूल जाओ’ का लगाया नारा
इंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गोंदिया कांग्रेस का प्रदर्शन, 11 दिनों में 8 रुपये बढ़े ईंधन के दाम
यहां देखिए पीएम मोदी की एक्स पोस्ट
The Congress Party is realising the hard way that making unreal promises is easy but implementing them properly is tough or impossible. Campaign after campaign they promise things to the people, which they also know they will never be able to deliver. Now, they stand badly… — Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2024
महाराष्ट्र और झारखंड में इसी महीने होगा विधानसभा चुनाव
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि महाराष्ट्र में इसी 20 नवंबर को चुनाव होने हैं वहीं अगर झारखंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां दो चरणों में चुनाव संपन्न होने वाले हैं। झारखंड में 13 और 20 नंबर को चुनाव होगा। दोनों राज्यों की वोटों की गिनती 23 नंवबर को होगी और परिणाम घोषित हो जाएंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे वहीं झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में चुनाव संपन्न होगा।
यह भी पढ़ें – Chhath Puja Holiday: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! छठ के दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी
