भूटान से लौटते ही हॉस्पिटल पहुंचे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक्शन तेज 
देश

भूटान से लौटते ही हॉस्पिटल पहुंचे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक्शन तेज

Delhi Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान से लौटकर दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से LNJP अस्पताल में मुलाकात की। दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच NIA को सौंपी गई है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast Latest Update: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इस धमाके में लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इस विस्फोट का संबंध सोमवार को ही पकड़े गए फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस मॉड्यूल में कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था।

अब तक की जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस मॉड्यूल का सदस्य डॉक्टर उमर मोहम्मद ने घबराहट में आकर इस घटना को अंजाम दिया। घायलों का दिल्ली के LNJP में इलाज चल रहा है। पीएम मोदी भी भूटान से लौट आए हैं और लौटते ही LNJP अस्पताल में घयलों से मिले। उन्होंने इससे पहले कहा कि इस हमले को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भूटान से वैश्विक संदेश देते हुए पीएम मोदी ने दोहराया कि दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

NIA कर रही है मामले की जांच

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की जांच अब NIA को सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा सौंपी गई इस जांच के लिए NIA ने ADG विजय सखारे के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम को जैश मॉड्यूल से जुड़ी केस फाइलों की समीक्षा के लिए दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय करना है।

डॉक्टर आदिल अहमद की गिरफ्तारी

धमाके से तीन दिन पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोपी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर अस्पताल में पिछले छह महीने से काम कर रहा था। सहारनपुर के एसपी सिटी ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने नियमानुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद की और वे उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस ले गए।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग