Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असली सोशल मीडिया सेंसेशन हैं पीएम नरेन्द्र मोदी, एक्स पर 100 मिलियन हुए फॉलोवर्स

पीएम नरेन्द्र मोदी असली सोशल मीडिया सेंसेशन के तौर पर सामने आए हैं। वह विश्व के इकलौते ऐसे व्यक्ति बन चुके हैं जिसे एक्स पर 100 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 15, 2024 | 12:19 AM

एक्स पर 100 मिलियन हुए पीएम मोदी के फॉलोवर्स (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : इंटरनेट और सोशल मीडिया के आधुनिक दौर में आजकल हर दूसरा आदमी ख़ुद के सोशल मीडिया सेंसेशन बनने का दावा करता हुआ दिखाई देता है। इसके लिए न जाने लोग कितने ही जतन करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी असली सोशल मीडिया सेंसेशन के तौर पर सामने आए हैं। वह विश्व के इकलौते ऐसे व्यक्ति बन चुके हैं जिसे एक्स पर 100 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फॉलोअर की संख्या रविवार को 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन साल में उनके फॉलोअर की संख्या में तीन करोड़ की वृद्धि हुई है। वैश्विक स्तर पर वह पहले से ही इस सोशल मीडिया मंच पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सरकार प्रमुख हैं।

सबसे आगे निकले पीएम मोदी

अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जैसे विपक्षी नेताओं के क्रमश: 2.75 करोड़ और 2.64 करोड़ फॉलोअर के मुकाबले मोदी के फॉलोअर की संख्या कई गुना अधिक है। अन्य देशों की सरकार प्रमुखों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के 3.81 करोड़ और तुर्की के राष्ट्र प्रमुख रजब तैयब एर्दोआन के 2.15 करोड़ फॉलोअर हैं।

क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक्स पर 10 करोड़! इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना तथा बहुत कुछ का हिस्सा बनकर खुश हूं। भविष्य में भी इसी प्रकार से लोगों से जुड़े रहने को उत्सुक हूं।” एक अधिकारी ने कहा, “मौजूदा वैश्विक खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली (6.41 करोड़), ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर (6.36 करोड़) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (5.29 करोड़) से भी ज्यादा फॉलोअर प्रधानमंत्री मोदी के हैं।”

विदेशों में भी है धाक

अधिकारी ने कहा, “वह टेलर स्विफ्ट (9.53 करोड़), लेडी गागा (8.31 करोड़) और किम करदाशियां (7.52 करोड़) जैसी हस्तियों से भी आगे हैं।” उन्होंने कहा कि विश्व के नेता अक्सर उत्सुकता से मोदी से सोशल मीडिया पर जुड़ते हैं क्योंकि उनसे जुड़ने से उनके अपने फॉलोअर की संख्या, जुड़ाव, विचार और रीपोस्ट में उल्लेखनीय इजाफा होता है। अधिकारी ने कहा कि यह हाल ही में इटली के साथ-साथ ऑस्ट्रिया में भी देखा गया था।

यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर भी जलवा

प्रधानमंत्री मोदी क्रमशः 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर और 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर के साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी प्रभावशाली उपस्थिति रखते हैं। साल 2009 में ट्विटर से जुड़ने के बाद से ही प्रधानमंत्री लगातार इस माध्यम से लोगों से जुड़े रहे हैं। ‘एक्स’ को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी किसी को ब्लॉक नहीं किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pm narendra modi is the real social media sensation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2024 | 12:19 AM

Topics:  

  • BJP
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

बारिश में दिल्ली झील बनी, जिम्मेदार कौन? AAP नेता आतिशी ने BJP और CM रेखा गुप्ता पर किया वार

2

भद्रावती शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव , बीजेपी की बढ़ती ताकत विपक्ष के लिए चुनौती

3

‘देश के दुश्मन बन गए हैं मोदी’, टैरिफ वार के बीच खड़गे का बड़ा बयान, बोले- खुद चीन में घुस गए पीएम

4

दिल्ली में फुलेरा पंचायत! मीटिंग में दिखे रेखा गुप्ता के पति…तो ‘आप’ खोला मोर्चा, पूछे 5 तीखे सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.