BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट- देश की जनता पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने यह भी कहा कि देश पार्टी के एजेंडे और किए गए कार्यो को देख और समझ रही है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नरेंद्र मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। वह तीन दिनों से थाइलैंड और श्रीलंका के दौरे पर थे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी की ओर से किए गए कार्यों और उसके एजेंडे को देश की करोड़ों जनता देख रही है। देश वासियों का प्यार पार्टी को और कर्मठता से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
आज भाजपा का 45वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से जिला और प्रदेश स्तरों में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैली और सभाएं की जा रही हैं और जनता के बीच पार्टी के एजेंडे और किए गए कार्यों को रखा जा रहा है।
समर्पित कार्यकर्ताओं को दी बधाई
पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई है। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए प्रेरित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
PM Modi France Visit: फ्रांस से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, ‘भारत अब समाधान खोजता नहीं, समाधान देता है’
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
पीएम मोदी-मैक्रों करेंगे भारत इनोवेट्स का आगाज, फ्रांस में पेश किए जाएंगे भारत के स्टार्ट-अप्स
देश की जनता सुशासन के एजेंडे को दे दी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जनता हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जो पिछले वर्षों में चुनावों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में प्रतिबिंबित भी होता है, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और विकास सुनिश्चित करेंगी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़
पीएम ने कहा कि हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों और वंचित तबके के लोगों की सेवा कर रहे हैं।
