पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद से की शुरुआत! आधा किया अपना काफिला, मंत्रियों ने भी रद्द किए विदेश दौरे
PM Narendra Modi Convoy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से दुनिया में ईंधन संकट के दौरान जनता से इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करने की अपील की थी। इसकी शुरुआत अब उन्होंने खुद से कर दी है।
- Written By: प्रिया जैस
नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो)
PM Narendra Modi Convoy Reduction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन संकट को लेकर ईंधन की खपत कम करने की मांग की थी। इस बात अब उन्होंने खुद भी अमल करना शुरू कर दिया है। दुनिया में चारो ओर युद्ध के चलते पीएम मोदी ने भारत की जनता से संकट से बचने की तैयारी करने की सलाह दी थी। उन्होंने विदेश यात्रा से बचने, सोना न खरीदने और ईंधन की खपत कम करने जैसे कई अहम निर्देश दिए थे।
जनता के सामने अब पीएम मोदी ने खुद इसका उदाहरण पेश कर दिया है। प्रधानमंत्री ने अब अपना काफिला आधा करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने एसपीजी को निर्देश देते हुए कहा है कि उनके काफिले की गाड़ियों में 50 फिसदी कमी कर दी जाए। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके काफिले को अब लगभग आधा कर दिया जाएगा। इससे सरकारी खर्च में कटौती होने के संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि जनता के सामने एक नया उदाहरण पेश करने के लिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Khan Sir: खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, 30 जून को होगी मामले की अगली सुनवाई
महज इतनी है सेशेल्स की आबादी! फिर भी PM मोदी के दौरे पर क्यों टिकी दुनिया की नजरें? जानें इसके पीछे का कारण?
सेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
मोदी-ट्रंप की दोस्ती फिर रचेगी इतिहास! अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो ने किया ऐलान
एसपीजी ने किया अमल
पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशों के बाद एसपीजी एक्शन में आ गयी हैं। एसपीजी अब यह सुनिश्चित कर रही है कि भले ही काफिले में कमी आए, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो पाए। साथ ही जरूरी नियमों का पालन भी किया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में पीएम की दिल्ली के बाहर की यात्राओं में काफिले का आकार पहले से छोटा नजर आया था।
रेखा गुप्ता ने सीमित की वाहनों की संख्या
पीएम मोदी की अपील पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। माननीय प्रधानमंत्री जी की इस महत्वपूर्ण अपील को आत्मसात करते हुए विभागीय कामकाज हेतु वाहनों की… — Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 12, 2026
यह भी पढ़ें – फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने रद्द किया विदेश दौरा
इसी क्रम में देश के कई मंत्रियों ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने और विदेश दौरा टालने का फैसला किया है। पीएम मोदी की अपील के बाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने यूएस दौरा रद्द कर दिया। संघवी को इस महीने के आखिर में फेडरेशन ऑफ गुजराती एसोसिएशन्स ऑफ यूएसए द्वारा आयोजित दूसरे गुजराती सम्मेलन में शामिल होना था। लेकिन पीएम मोदी की अपील के बाद अब यह दौरा रद्द कर दिया गया है।
