Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी ने तारिक रहमान को दी ऐतिहासिक जीत की बधाई, कहा- लोकतांत्रिक बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत

PM Modi Congratulates Tariq Rahman: पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं और बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। बांग्लादेश आम चुनाव के नतीजे सामने आते ही पीएम मोदी ने जीत की बधाई दी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 13, 2026 | 11:08 AM

PM मोदी, तारिक रहमान (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Narendra Modi on Bangladesh Chunav Result 2026: बांग्लादेश के आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को भारी जीत मिली है। इस जीत पर नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी और भरोसा दिलाया कि भारत हमेशा बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। जानकारी के अनुसार, तारिक रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र हैं और संभावना है कि वह बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बांग्लादेश में हुए पार्लियामेंट्री चुनावों में Bangladesh Nationalist Party (BNP) को बड़ी जीत दिलाने के लिए वह तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता का उनके नेतृत्व पर विश्वास दर्शाती है।

I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh. This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership. India will continue to stand in support of a democratic,… — Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Bangladesh Election 2026: जमात से गठबंधन छात्रों की पार्टी NCP को पड़ा भारी, मिली करारी हार

आजादी के 55 साल बाद बांग्लादेश को मिला पहला हिंदू सांसद, जानें कौन हैं गयेश्वर चंद्र रॉय

जमात की जीत की दुआ मांग रहे थे शहबाज! BNP ने मार ली बाजी, तारिक रहमान की जीत पर आया पाकिस्तान का पहला रिएक्शन

4 साल की उम्र में गए थे जेल…अब संभालेंगे बांग्लादेश PM की कुर्सी, जानें क्या है तारिक रहमान की असली कहानी

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

BNP की शानदार वापसी

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार BNP ने अब तक 151 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट भी BNP की इस बड़ी जीत और सत्ता में वापसी की पुष्टि करती है।

शुरुआती अनौपचारिक नतीजों के अनुसार 299 में से 204 सीटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इन नतीजों में BNP गठबंधन 158 सीटों पर आगे है या जीत दर्ज कर चुका है। यह रुझान स्पष्ट करते हैं कि देश में BNP की सरकार बनना अब लगभग तय है।

तारिक रहमान की बड़ी जीत

BNP प्रमुख बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने बोगरा सीट से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने बोगरा में 2,16,284 वोट हासिल किए और अपनी लोकप्रियता का लोहा देश में मनवाया है। रहमान ने ढाका-17 और बोगरा-6 दोनों ही महत्वपूर्ण सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

यह भी पढ़ें- BNP की जीत के 6 फैक्टर जिसने तारीक रहमान को दिलवाया बहुमत, जमात का खेल खत्म, बांग्लादेश चुनाव की बड़ी बातें

BNP ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि सत्ता मिलने पर तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अवामी लीग के समर्थकों से भी समर्थन देने की अपील की थी। रुझानों से पता चलता है कि अवामी लीग के पारंपरिक वोट भी BNP को मिले हैं।

Pm narendra modi congratulated tarique rahman for bnp victory in bangaldesh elections result

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 09:30 AM

Topics:  

  • Bangladesh Election
  • Narendra Modi
  • Tarique Rahman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.