Vande Bharat Metro: देश को आज मिलेगी पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, पीएम मोदी गुजरात से दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को यानी आज देश को पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात देंगे। पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान वंदे भारत मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। भुज और अहमदाबाद के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन के साथ-साथ कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को भी प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे।
Vande Bharat Metro: देश को आज मिलेगी पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, पीएम मोदी गुजरात से दिखाएंगे हरी झंडी
वंदे भारत मेट्रो ट्रेन
Published on: 
Updated on: 

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को यानी आज देश को पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात देंगे। पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान वंदे भारत मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। भुज और अहमदाबाद के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन के साथ-साथ कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को भी प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वे गांधीनगर में मेट्रो रेल सेवा का भी लोकार्पण करेंगे।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में ये शामिल

प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में गांधीनगर में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट मीट एंड एक्सपो 2024 का उद्घाटन। साथ ही अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों का कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम समेत कई मार्गों पर संचालन किया जाएगा।

मेट्रो रेल सेवा का विस्तार

भारत की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी। पीएम मोदी गांधीनगर में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रथम चरण की मेट्रो रेल सेवा का लोकार्पण करेंगे। गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी को दूसरे चरण में मेट्रो रेल सेवा से जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री कच्छ लिग्नाइट थर्मल पावर स्टेशन, कच्छ में 30 मेगावाट सौर प्रणाली, 35 मेगावाट बीईएसएस सौर पीवी परियोजना और मोरबी और राजकोट में बिजली सबस्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार शाम को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट के अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि झारखंड में यादगार कार्यक्रमों के बाद मैं अहमदाबाद पहुंचा। मैं 16 सितंबर को गांधीनगर और अहमदाबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लूंगा।

गांधीनगर को पीएम मोदी का मेट्रो का तोहफा

प्रथम चरण में गांधीनगर के आठ स्टेशन मेट्रो रेल सेवा से जुड़ेंगे। इनमें मेट्रो ट्रेन सचिवालय, अक्षरधाम, जीवराज मेहता भवन यानी पुराना सचिवालय, सेक्टर 16, सेक्टर 24 तथा महात्मा मंदिर स्टेशन शामिल होंगे।

अहमदाबाद के मोटेरा से मेट्रो ट्रेन सीधे गांधीनगर के आठ स्टेशनों से होकर चलेगी। गांधीनगर में मेट्रो रेल के दूसरे चरण में अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच स्थित गुजरात नेशनल ला यूनिवर्सिटी, पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, गुजरात इन्फो टेक सिटी, रायसण गांव, इन्फोसिटी और सेक्टर 1 को जोड़ा जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com