20-21 जून को बंगाल जाएंगे PM मोदी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना और मिशन बंगाल, जानें क्यों खास है यह दौरा
PM Modi West Bengal Visit June 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के बाद 20-21 जून को पीएम मोदी बंगाल दौरे पर रहेंगे। वे राज्य के स्थापना दिवस और विश्व योग दिवस कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
- Written By: अमन मौर्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal BJP Government Updates: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने में फिर से बंगाल दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी का यह दौरा 20 और 21 जून को प्रस्तावित है। इस दौरान वे 20 जून को बंगाल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अगले दिन 21 जून को विश्व योग दिवस को मौके पर वे कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
20 जून बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण
20 जून का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भावनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1946 में बंगाल विभाजन की मांग की थी, जिससे कि हिंदू-बहुसंख्यक क्षेत्रों को पूर्वी पाकिस्तान जाने से बचाया जा सके।
उनके प्रयासों के बाद 20 जून, 1947 को बंगाल विधान सभा में मतदान के जरिए इसका विभाजन करके पश्चिम बंगाल एक अलग राज्य बनाया गया। इस लिहाज से यह दिन भाजपा के लिए बेहद खास है। इसके बाद हर साल 20 जून को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धर्म देखकर मारा…’, असद के एनकाउंटर पर भड़के मौलाना रशीदी, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
‘अब यह फाजिलनगर नहीं…’, CM योगी ने बदला एक और जगह का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर
Bijnor CM Yogi: पशु नहीं, राष्ट्रीय धरोहर है गौमाता, योगी के बयान पर संतों ने क्या कहा? कही ये बड़ी बात
योगी के खिलाफ फिर साथ आएंगे UP के लड़के! सपा ने दिया टिकट बंटवारे का फॉमूला, राहुल-अखिलेश कर सकते हैं बैठक
प्रदेशव्यापी कार्यक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी इस मौके पर पश्चिम बंगाल के हर जिल में कार्यक्रम करेगी। प्रधानमंत्री के आने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 20 जून के कार्यक्रम के अगले ही दिन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर पीएम मोदी योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
शानदार जीत के साथ बनाई सरकार
2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य में प्रचंड जीत हासिल की थी। देश की आजादी के बाद पहली बार राज्य में बीजेपी ने सरकार बनाई है। इस चुनाव कुल 294 सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 206 सीटें जीत बहुमत के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाई। वहीं, 15 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। टीएमस महज 80 सीटों पर सिमट गई है। भाजपा के लिए यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है।
ये भी पढ़ें- ‘इंतजार करो, इससे बड़ा खेला करूंगी…’, ममता ने दी BJP को चेतावनी, बंगाल पुलिस पर बोली- हिटलर भी ऐसा नहीं किया
सरकार बदलते ही राज्य में हड़कंप
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से राज्य में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी एक के बाद एक कई फैसले ले रहे हैं। जैसे- राज्य में पशुवध पर नया नियम लाना, बीएसएफ को जमीन देना, भ्रष्ट्राचार पर तेज कार्रवाई आदि प्रमुख हैं। हाल ही में सड़क पर नमाज पढ़ने और कोलकाता में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर भी राज्य में काफी बवाल हुआ था।
