छत्रपति शिवाजी महाराज को पीएम मोदी ने किया नमन (सौजन्य-एक्स, कंसेप्ट फोटो)
PM Narendra Modi on Shivaji Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर आज पूरा देश ‘हिंदवी स्वराज्य’ के संस्थापक को नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अदम्य साहस और दूरदर्शी नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 19 फरवरी का यह दिन महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के लिए गौरव का प्रतीक है।
हर साल 19 फरवरी का दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में महाराष्ट्र समेत देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनको याद किया और उनकी गौरवशाली भूमिका को नमन किया।
पीएम मोदी ने लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर, हम दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज्य के चैंपियन को श्रद्धा से नमन करते हैं। उनका साहस हमें प्रेरित करे, उनका शासन हमें मार्गदर्शन करे और न्याय और आत्म-सम्मान की उनकी भावना हमारे समाज को मजबूत करे।”
On the Jayanti of Chhatrapati Shivaji Maharaj, we bow in reverence to the visionary leader, exceptional administrator, strategic thinker and champion of Swarajya. May his courage inspire us, his governance guide us and his spirit of justice and self-respect strengthen our… pic.twitter.com/A6wmEjMvGu — Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2026
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका और उनके अदम्य साहस को नमन किया। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक पोस्ट शेयर किया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है।”
उन्होंने सुभाषित भी शेयर किया, “गोपायितारं दातारं धर्मनित्यमतन्द्रितम्। अकामद्वेषसंयुक्तमनुरज्यन्ति मानवाः।”
इसमें कहा गया है, “लोग उसी जनप्रतिनिधि से स्नेह करते हैं, जो उनकी सुरक्षा को अपना कर्तव्य मानता है, लोककल्याण में तत्पर रहता है, धर्मनिष्ठ, न्यायप्रिय और सदैव सजग रहता है व कामना और द्वेष जैसी आसक्तियों से ऊपर उठकर निष्पक्ष भाव से राज्य का संचालन करता है।”
छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है। गोपायितारं दातारं धर्मनित्यमतन्द्रितम्। अकामद्वेषसंयुक्तमनुरज्यन्ति मानवाः।। pic.twitter.com/4yioRdkbdH — Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2026
यह भी पढ़ें – छत्रपति शिवाजी महाराज: 8 पत्नियां, 3 तलवारें और वो इकलौता किला जिसे जीत नहीं सके, जानिए पूरा इतिहास
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “सनातन संस्कृति के अप्रतिम रक्षक, राष्ट्रधर्म के उपासक ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके त्याग, पराक्रम, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट गाथा युग-युगांतर तक सभी को प्रेरित करती रहेगी।”