Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM MODI ने पाकिस्तान के साथ पूरी दुनिया को भी चेतावनी दी, भारत की नीति अब स्पष्ट हैं

भारत-पाक के बीच 10 मई को हुए संघर्ष विराम के फैसले के 51 घंटे बाद PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान पीएम ने पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए पूरी दुनिया को भी आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ा मैसेज दे दिया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 13, 2025 | 02:05 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत-पाक युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ पाकिस्तान को, बल्कि पूरी दुनिया को सख्त संदेश दिया है। पीएम ने साफ किया कि अब पाकिस्तान से कोई सामान्य बातचीत नहीं होगी। संवाद सिर्फ दो मुद्दों पर सीमित रहेगा, वो होगा आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK)। हालिया ऑपरेशन सिंदूर के बाद जो माहौल बना, उसमें पीएम का यह बयान न सिर्फ भारत की नीति स्पष्ट करता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भी भारत की नई रणनीति का संकेत देता है। यह संदेश अब केवल सीमा तक सीमित नहीं रहा।

दुनिया को भी भारत की दो टूक
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान को किसी भी सूरत में नहीं रोकेगा। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर बात होगी, तो सिर्फ आतंकवाद पर और पीओके पर होगी। इससे यह भी साफ हो गया कि भारत अब किसी तरह की कूटनीतिक भ्रम की स्थिति में नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आतंक और बातचीत, व्यापार और खून एक साथ नहीं चल सकते।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली दिशा
प्रधानमंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकियों के सिर पर सीधा वार किया है। पाकिस्तान ने जब आम नागरिकों, मंदिरों, गुरुद्वारों और सैन्य अड्डों को निशाना बनाया तो भारत की कार्रवाई सटीक और निर्णायक रही। भारतीय सेनाओं ने मिसाइल और ड्रोन के माध्यम से आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया, जिससे पाकिस्तान की पूरी रणनीति हिल गई।

सम्बंधित ख़बरें

PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा

UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट

आतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील

India Pakistan War: पाक को हजम नहीं हो रही शांति, जम्मू के सांबा में फिर दिखे ड्रोन; सेना ने मार गिराए

अब डर नहीं, जवाब मिलेगा
पीएम ने कहा कि भारत अब किसी भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। आतंक का मुकाबला पूरी ताकत से होगा और पाकिस्तान को बार-बार करारा जवाब मिलता रहेगा। उन्होंने दोहराया कि युद्ध के हर मैदान में भारत ने पाकिस्तान को हराया है और ऑपरेशन सिंदूर इसका नया उदाहरण है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह युग न युद्ध का है, न आतंक का।

Pm modi speech on operation sindoor address nation and message gave of world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 02:05 AM

Topics:  

  • Indian Army
  • Narendra Modi
  • Operation Sindoor
  • terrorist

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.