शहजादे ने महाराजाओं का अपमान किया, लेकिन नवाबों के अत्याचारों पर चुप हैं: PM मोदी
- Written By: साक्षी सिंह
कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए।
बेलगावी: कर्नाटक (Karnataka) के बेलगावी (Belagavi) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत के राजाओं और महाराजाओं का अपमान करने लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति की खातिर नवाबों, निजामों, सुल्तानों और बादशाहों द्वारा किए गए अत्याचारों पर एक भी शब्द नहीं बोलने का आरोप लगाया।
राजाओं और महाराजाओं पर संपत्ति हड़पने का आरोप
यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, कांग्रेस ने तुष्टीकरण और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए हमारा इतिहास और स्वतंत्रता संघर्ष लिखा। बल्कि आज भी कांग्रेस के शहजादे उस पाप को आगे बढ़ा रहे हैं। आपने कांग्रेस के शहजादे का हालिया बयान सुना होगा- वह कहते हैं कि भारत के राजा और महाराजा अत्याचारी थे। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने यानी गांधी राजाओं और महाराजाओं पर लोगों तथा गरीबों की जमीन और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
There's wide-scale support for the NDA across Karnataka. Addressing a huge rally in Belagavi. Watch. https://t.co/OVJdH0q3kf — Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2024
शहजादे ने जानबूझकर दिया बयान
कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज और कित्तूर की रानी चेन्नम्मा जैसी महान शख्सियतों का अपमान किया है जिनका प्रशासन और देशभक्ति आज भी हमें प्रेरित करता है। मैसुरु के पूर्व शाही परिवार के योगदान को याद करते हुए मोदी ने कहा, कांग्रेस के शहजादे ने वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण को ध्यान में रखते हुए जानबूझकर ऐसे बयान दिए। उन्होंने कहा कि मैसुरु के पूर्व शाही परिवार का उनके योगदान के लिए आज भी देशभर में सम्मान किया जाता है।
