-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Remark On Rahul Gandhi Nda Meeting Online Gaming Bill
कांग्रेस के युवा टैलेंटेड नेताओं से राहुल को डर…चाय पर चर्चा के दौरान NDA नेताओं से बोले पीएम मोदी
- Written By: सौरभ शर्मा
PM Modi ने दिल्ली में NDA नेताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान पीएम ने नेताओं से कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष में कई प्रतिभाशाली युवा नेता हैं, लेकिन परिवारवाद के चलते उन्हें मौका नहीं मिल रहा है।

एनडीए नेताओं के साथ पीएम मोदी की चाय पर मीटिंग
PM Modi NDA meeting in Tea discussion: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई चाय पर चर्चा में विपक्ष और संसद के हालिया सत्र पर कई अहम बातें रखीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों में मौजूद युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कई नेता बेहद प्रतिभाशाली और होनहार हैं, लेकिन परिवारवाद और असुरक्षा के कारण उन्हें आगे आने का अवसर नहीं मिलता। पीएम ने दावा किया कि इन नेताओं से राहुल गांधी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।
बैठक में सिर्फ एनडीए के नेता शामिल हुए, विपक्ष के किसी भी सांसद ने इसमें भाग नहीं लिया। पीएम मोदी ने आज समाप्त हुए संसद के मानसून सत्र को भी सफल बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। वहीं विपक्ष पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बहस से किनारा कर सिर्फ व्यवधान पैदा करने का काम किया। इस दौरान लोकसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा तीन विवादित बिलों की प्रतियां फाड़ने की घटना का भी जिक्र हुआ।
ऑनलाइन गेमिंग बिल पर विशेष जोर
पीएम मोदी ने चर्चा के दौरान संसद में पारित ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन एंड रेगुलेशन) बिल, 2025 को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून दूरगामी असर वाला है और समाज पर सीधा प्रभाव डालेगा। 20 अगस्त को पारित हुए इस बिल के तहत मनी-बेस्ड ऑनलाइन गेम्स पर पाबंदी लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों, प्रमोटरों और व्यक्तियों पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा, अमित शाह मंत्रियों के नामों पर लगाएंगे मुहर
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
उद्योग जगत ने इस बिल पर चिंता जाहिर की है। ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि पूरी तरह प्रतिबंध लगाने से इस क्षेत्र को गंभीर नुकसान हो सकता है। फेडरेशन का मानना है कि इस तेजी से बढ़ते सेक्टर को नियंत्रित करने का मकसद खिलाड़ियों की सुरक्षा है, लेकिन इसके नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मान जाओ ट्रंप! निक्की हेली की अमेरिका को दो टूक, कहा- भारत को चीन समझने की गलती न करें
विपक्ष पर मोदी का सीधा हमला
सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने विपक्ष को संसद में गैर-जिम्मेदाराना रवैये के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बड़े कानूनों पर बहस करने की बजाय केवल हंगामा करना चुना। लोकसभा में हालात तब बिगड़े जब विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किए गए तीन बिलों की प्रतियां फाड़ दीं। इन बिलों में गंभीर आरोपों पर गिरफ्तार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को 30 दिनों तक पद से हटाने का प्रावधान शामिल है। पीएम ने कहा कि ऐसे अहम मुद्दों पर विपक्ष को गंभीर चर्चा करनी चाहिए थी।
Pm modi remark on rahul gandhi nda meeting online gaming bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में शिक्षकों की कमी पर शिवसेना (UBT) आक्रामक, जिला प्रशासन को दिया 2 अगस्त तक का अल्टीमेटम
Jul 14, 2026 | 03:07 PMअकोला विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप; हाई कोर्ट सख्त, चुनाव अधिकारी को रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश
Jul 14, 2026 | 03:05 PMAkola News: अकोला में अन्यायपूर्ण तबादले के विरोध में महावितरण कर्मचारियों का धरना आंदोलन
Jul 14, 2026 | 03:05 PMMP कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 जुलाई को UCC बिल की तैयारी, रोजगार और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े फैसलों को मंजूरी
Jul 14, 2026 | 02:57 PM‘मैं वर्जिन हूं…’ शिल्पा शिंदे के बयान से ‘लॉक अप 2’ में मची हलचल, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करना पड़ा भारी
Jul 14, 2026 | 02:56 PMमुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना: 92 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करने पर अकोला एनसीपी का विरोध
Jul 14, 2026 | 02:53 PMआगरा कैंट विवाद: DRM कार्यालय पर स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, RPF कर्मियों की गिरफ्तारी-बर्खास्तगी की मांग
Jul 14, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














