-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Chinese Foreign Ministry Held Talks With An Official At Indian Embassy
ड्रैगन ने भी बढ़ाया इंडिया की तरफ हाथ, चीनी विदेश मंत्रालय ने बीजिंग भारतीय अधिकारी से किया संपर्क
- Written By: Saurabh Pal
चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं एशिया मामलों के प्रभारी लियू जिनसोंग ने भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात की। इस दौरान पाकिस्तान के मुद्दे पर बातचीत हुई। चीन ने सीजफायर का समर्थन किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर(भारत और चीन)
बीजिंग: भारत-पाकिस्तान के मध्य हालिया सैन्य टकराव के बीच चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं एशिया मामलों के प्रभारी लियू जिनसोंग ने बीजिंग में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों तथा साझा हितों के मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
चीनी विदेश मंत्रालय के एशिया मामलों के विभाग के महानिदेशक लियू ने सोमवार को रावत से मुलाकात की। मंत्रालय की ओर से जारी एक संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए।
चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने साझा हितों पर की बात
सम्बंधित ख़बरें
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे PM मोदी, 27 से 29 जून तक रहेंगे, अफ्रीका के छोटे देश से कैसे फेल होगा चीन का प्लान?
पहले वोटर ID, पैन और अब पासपोर्ट भी नहीं नागरिकता का प्रमाण, तो फिर, गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, मांगा जवाब
पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। 6 मई की देर रात को भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई पर पलटवार करते हुए पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के प्रयास किये। भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों के सैन्य संघर्ष के बाद शनिवार को इसे रोकने पर सहमति जताई। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने चीन-भारत संबंधों और साझा हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
सीजफायर का चीन ने किया समर्थन
लियू ने कहा कि चीन ‘संघर्ष विराम’ के हालिया घटनाक्रम का समर्थन करता है और इसका स्वागत भी करता है। उन्होंने कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान न केवल ‘संघर्ष विराम’ को सशक्त करेंगे और इसे जारी रखेंगे, बल्कि आगे के संघर्ष से बचेंगे, बातचीत और वार्ता के माध्यम से मतभेदों को दूर करेंगे और समस्याओं के राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटेंगे।
भारत ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ टाइम्स को दी चेतावनी
चीनी अधिकारी ने कहा कि चीन, भारत और पाकिस्तान के साथ संवाद बनाए रखने, दोनों देशों के बीच पूर्ण और स्थायी ‘संघर्ष विराम’ को साकार करने तथा क्षेत्र में शांति कायम रखने एवं स्थिरता बनाये रखने में रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘संघर्ष विराम’ का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि यह दोनों देशों के मौलिक और दीर्घकालिक हित में है और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए अनुकूल है। इससे पहले, भारतीय दूतावास ने यहां सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ को चेतावनी दी थी कि वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उन संदेशों की पुष्टि करें।
Chinese foreign ministry held talks with an official at indian embassy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
Jun 26, 2026 | 01:58 PMयवतलाल के मारेगांव में PM आवास योजना ‘लावारिस’ — न मुख्याधिकारी, न अभियंता, सिस्टम फेल
Jun 26, 2026 | 01:57 PMतबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
Jun 26, 2026 | 01:50 PMमुंबई की 25 हजार इमारतों को ओसी देने का प्रस्ताव अटका, स्थायी समिति ने उठाए कई सवाल
Jun 26, 2026 | 01:43 PMयवतमाल TB हॉस्पिटल क्वार्टरधारकों को हाईकोर्ट से राहत, 9 सितंबर तक जबरन बेदखली पर रोक
Jun 26, 2026 | 01:42 PMसिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Jun 26, 2026 | 01:39 PMइंदौर: एक ही दिन में तीन लोगों की मौत, लॉ स्टूडेंट और इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
Jun 26, 2026 | 01:33 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM













