Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 अक्टूबर को अयोध्या पहुंच सकते हैं पीएम मोदी; सितारों वाली रामलीला का करेंगे उद्घाटन, भेजा गया न्योता

अयोध्या में फिल्मी सितारों वाली रामलीला का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी पहले दिन इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इस बार इस रामलीला में कई नामचीन कलाकार शामिल होने वाले हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 01, 2024 | 06:09 PM

अयोध्या की रामलीला (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी अयोध्या में होने वाली रामलीला में फिल्मी कलाकारों और लोक कलाकारों का जादू देखने को मिलेगा। इस बार रामलीला में 42 से ज्यादा फिल्मी हस्तियां प्रभु श्रीराम की जीवनलीलाओं का मंचन करती नजर आएंगी। इनमें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से लेकर लोक गायिका मालिनी अवस्थी तक का नाम शामिल है।

अयोध्या में रामलीला 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगी। यह रामलीला नेशनल हाईवे स्थित श्री राम प्रेक्षागृह में होगी। जिसके मद्देनजर वैदिक रीति-रिवाज से भूमि पूजन भी संपन्न हो गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस रामलीला में भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन केवट की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि मनोज तिवारी बाली की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:-  यूपी उपचुनाव: मिल्कीपुर में चंद्रशेखर ने उतारा उम्मीदवार, जानिए सपा या भाजपा किसे होगा नुकसान?

सम्बंधित ख़बरें

Priyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में

राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!

क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी

CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल

इनके अलावा फिल्म अभिनेता रजा मुराद भी इस रामलीला में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। भारी आवाज वाले रजा मुराद अहिरावण की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि राकेश बेदी राजा जनक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री वेदमती की भूमिका निभाएंगी, मालिनी अवस्थी शबरी की भूमिका निभाएंगी जिनके खट्टे बेर भगवान श्री राम ने खाए थे। फिल्म अभिनेता राज माथुर भरत की भूमिका में नजर आएंगे।

पीएम मोदी को भेजा गया न्योता

अयोध्या में फिल्मी सितारों द्वारा आयोजित रामलीला आयोजन के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने बताया कि इस रामलीला का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी पहले दिन इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। उनके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें:-  कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में जमकर चले लात-घूंसे, बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से अयोध्या में हर साल भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है। राम मंदिर उद्घाटन के बाद पहली बार राम नगरी में रामलीला का मंचन हो रहा है। जिसमें कई फिल्मी कलाकार हिस्सा लेंगे। इनमें कई ऐसे कलाकार भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछली बार भी अयोध्या में रामलीला आयोजन में हिस्सा लिया था।

Pm modi may inaugurate star studded ram leela in ayodhya on october 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 06:09 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.