-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Lays The Foundation Stone Of Development Projects Worth Rs 13500 Crore In Telangana
PM मोदी ने तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
हैदराबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला भी रखी। महबूबनगर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे से संबंधित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी, भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हैदराबाद-विशाखापत्तनम गलियारे से संबंधित सड़क परियोजना का लोकार्पण किया, प्रमुख तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की और साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हैदराबाद (काचीगुडा)-रायचूर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानमंत्री ने जिन प्रमुख सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनमें 108 किलोमीटर लंबा ‘वारंगल से राष्ट्रीय राजमार्ग-163जी के खम्मम खंड तक फोर लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग’ और 90 किमी लंबा ‘फोर लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग’ शामिल हैं। इन सड़क परियोजनाओं को कुल लगभग 6400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone of multiple developmental projects worth more than Rs 13,500 crore, in Mahabubnagar, Telangana. pic.twitter.com/arQIi3Vjrd — ANI (@ANI) October 1, 2023
खम्मम-विजयवाड़ा के बीच 27 किलोमीटर की यात्रा होगी कम
परियोजनाओं से वारंगल और खम्मम के बीच यात्रा की दूरी लगभग 14 किलोमीटर और खम्मम तथा विजयवाड़ा के बीच लगभग 27 किलोमीटर कम हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने ‘एनएच-365बीबी पर सूर्यापेट से खम्मम के बीच चार लेन वाले 59 किमी लंबे खंड’ को भी राष्ट्र को समर्पित किया। यह परियोजना लगभग 2,460 करोड़ रुपये की लागत से बनायी गयी है और यह हैदराबाद-विशाखापत्तनम कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इसे भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया गया है। यह खम्मम जिले और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगी।
#WATCH | Mahabubnagar, Telangana: PM Narendra Modi flags off the inaugural Hyderabad (Kacheguda) – Raichur – Hyderabad (Kacheguda) train service from Krishna station via video conferencing. pic.twitter.com/Z0HA9QRRBG — ANI (@ANI) October 1, 2023
जक्लेर-कृष्णा नई रेलवे लाइन का लोकार्पण
प्रधानमंत्री ने ’37 किलोमीटर लंबी जक्लेर-कृष्णा नई रेलवे लाइन’ का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचीगुडा)-रायचूर-हैदराबाद (काचीगुडा) के बीच पहली ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन सेवा तेलंगाना के हैदराबाद, रंगारेड्डी, महबूबनगर, नारायणपेट जिलों को कर्नाटक के रायचूर जिले से जोड़ेगी।
हसन-चेरलापल्ली एलपीजी पाइपलाइन परियोजना राष्ट्र को समर्पित
मोदी ने इस दौरान ‘हसन-चेरलापल्ली एलपीजी पाइपलाइन परियोजना’ को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कृष्णापट्टनम से हैदराबाद (मलकापुर) तक ‘भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की बहु-उत्पादक पेट्रोलियम पाइपलाइन’ की आधारशिला भी रखी।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना में दूधाभिषेक पर लगी रोक, तेलंगाना कांग्रेस ने दिया निर्देश; JCB से माला पहनाने पर भी पाबंदी
नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
POCSO केस का बदला! जमानत पर बाहर आते ही पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, तेलंगाना में सनसनी
हैदराबाद विश्वविद्यालय के पांच नये भवन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के पांच नये भवन, यानी स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स, गणित एवं सांख्यिकी विद्यालय, प्रबंधन अध्ययन स्कूल, व्याख्यान कक्ष परिसर-तृतीय और सरोजिनी नायडू स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन (एनेक्सी) का भी उद्घाटन किया। (एजेंसी)
Pm modi lays the foundation stone of development projects worth rs 13500 crore in telangana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














