-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Going On Us Tour Instead Of Resolving Crisis In Violence Hit Manipur Says Uddhav Thackeray
हिंसा प्रभावित मणिपुर में संकट दूर करने के बजाय अमेरिका दौरे पर जा रहे PM मोदी, उद्धव ठाकरे ने की आलोचना
- Written By: किर्तेश ढोबले

मुंबई: शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के अमेरिका दौरे को लेकर उनकी आलोचना की और पूछा कि हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में संकट को हल करने के लिए मणिपुर (Manipur Violence) जाने के बजाय वह विदेश क्यों जा रहे हैं। पिछले साल बगावत के चलते पार्टी में विभाजन के बाद पहली बार अपने नेतृत्व वाले दल के एक राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की चुनौती दी।
ठाकरे ने कहा, “हमारे देश का एक हिस्सा हिंसा की चपेट में है और मोदी वहां नहीं गए हैं या संकट को हल करने के लिए कदम नहीं उठाए हैं, इसके बजाए अमेरिका जा रहे हैं।” प्रधानमंत्री 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। ठाकरे ने आरोप लगाया कि ऐसे दावे किए गए कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक दिया।
PM Modi going on US tour instead of resolving crisis in violence-hit Manipur, says Uddhavhttps://t.co/CEKFTBB0VS pic.twitter.com/qbcE8kvC3i — Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2023
उन्होंने कहा, “इसलिए मोदी को मणिपुर में हिंसा रोकनी चाहिए और शांति बहाल करनी चाहिए, उसके बाद हम इन दावों पर विश्वास करेंगे।” मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच एक महीने से अधिक समय पहले भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 23 जून को गैर भाजपा दलों की बैठक के लिए पटना जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: UPSC का पेपर सुरक्षित, फिर NEET बार-बार कैसे हो जाता है लीक?
हमें मिलेगा शिवसेना का चुनाव चिह्न, नहीं तो फ्रीज होगा धनुष बाण; उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, शिंदे को लगेगा झटका
उन्होंने कहा, “ये विपक्षी दल नहीं हैं, जो वहां बैठक कर रहे हैं, बल्कि वे दल हैं जो राष्ट्रवादी हैं, जो अपने देश से प्यार करते हैं और इसकी स्वतंत्रता व लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने ‘मातोश्री’ (ठाकरे के निजी आवास) गए थे और उन्हें बैठक के लिए आमंत्रित किया था।
उन्होंने कहा, “पहले मातोश्री में सिर्फ बीजेपी नेता आते थे, लेकिन अब बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियों को शिवसेना की अहमियत का एहसास हो गया है। देश से प्यार करने वाले सभी दलों को भाजपा को रोकने के लिए एक साथ आना चाहिए।” ठाकरे ने भाजपा को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की चुनौती दी। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अगर वह (भाजपा) पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध को लागू नहीं कर सकी, तो यूसीसी को कैसे लागू किया जा सकता है। (एजेंसी)
Pm modi going on us tour instead of resolving crisis in violence hit manipur says uddhav thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
Aug 05, 2026 | 03:02 PM6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














