- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Flagged Off 3 New Vande Bharat Trains You Can Check For These Routes
PM मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेन को दी हरी झंडी, इन रुटों के लिए कर सकते हैं चेक
देश में अभी कुल 102 वंदे भारत ट्रेन 280 से अधिक जिलों को कवर कर रही है। जैसे-जैसे ट्रेन तैयार हो रहा है उसे सभी महत्वपूर्ण रुटों पर लाया जा रहा है। पीएम मोदी ने आज फिर से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दी है। जो कि अलग-अलग रुट कवर करेंगे।
- Written By: शानू शर्मा

वंदे भारत ट्रेन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बार फिर हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का सौगात दिया है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। जो कि मदुरै से बेंगलुरु, चेन्नई से नागरकोइल, और मेरठ से लखनऊ के लिए चलेगी। वंदे भारत अपने हाई टेक्नोलॉजी और आरामदायक सुविधा के लिए जाना जाता है।
देश में अभी कुल 102 वंदे भारत ट्रेन 280 से अधिक जिलों को कवर कर रही है। जैसे-जैसे ट्रेन तैयार हो रहा है उसे सभी महत्वपूर्ण रुटों पर लाया जा रहा है। तीव्र गति की ये ट्रेनी अपने यात्रियों को काफी सुविधाएं देती है। आरमदायक बर्थ के साथ सुविधाजनक शौचालय से यात्रियों का सफर आसान और खूबसूरत हो जाता है। साथ ही इसकी हाईस्पीड की वजह से ज्यादा समय का पता भी नहीं चल पाता है।
वंदे भारत की लॉन्चिंग कार्यक्रम पर पीएम मोदी ने कहा, ‘‘वर्षों से अपनी कड़ी मेहनत के जरिए रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और नयी उम्मीदें एवं समाधान पेश किए हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक भारतीय रेलवे सभी के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में बदलाव की मोदी गारंटी, सिंडिकेट राज के अंत और महिलाओं को बड़ी सौगात, जानें भाजपा के सभी बड़े वादे?
जब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी, बोले- अब हर रेपकांड की खुलेगी फाइल
इन रुटों पर चलेगी ट्रेन
पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दी गई पहली ट्रेन मेरठ-लखनऊ वंदे भारत रविवार को मेरठ से खुलेगी। वहीं इसकी वापसी अगले दिन मेरठ के लिए होगी। जानकारी के मुताबिक सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलने वाली है, जिसमें कुल आठ कोच होंगे। वहीं मुरादाबाद और बरेली में भी इसका स्टॉपेज रखा गया है।
दूसरी ट्रेने चेन्नई से नागरकोइल के लिए चलेगी। इस ट्रेन की शुरुआत 2 सितंबर से होगा। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। सप्ताह में 6 दिन चलने वाली ये ट्रेन चेन्नई एग्मोर से चलकर तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, मदुरै, कोविलपट्टी, तिरुनेलवेली होते हुए नागरकोइल जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन केवल बुधवार को नहीं चलेगी।
तीसरी ट्रेन मदुरै से बेंगलुरु के लिए खुलेगी, जिसमें कुल 8 डिब्बे होंगे। सप्ताह में ये भी 6 दिन चलेगी। मदुरै से शुरू होकर डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सेलम, कृष्णराजपुरम के रास्ते बेंगलुरु कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इन सभी ट्रेनों के शुरू होने से भारतीय रेलवे पर भार थोड़ा कम होगा। साथ ही यात्रियों को भी आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- IAS अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का दिल्ली से पुराना नाता, राष्ट्रीय राजधानी में इन पदों पर कर चुके हैं काम
भारतीय रेल को मिलेगी राहत
बता दें कि वंदे भारत की पहली ट्रेने को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। जिसे दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाया गया था। जिसके बाद धीरे-धीरे लगातार इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है। हाईस्पीड से चलने वाली इस ट्रेन का विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही इन ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़े जाने की तैयारी है। यह ट्रेन आने वाले समय में भारतीय रेल के हालात को और भी बेहतर करेगा।
Pm modi flagged off 3 new vande bharat trains you can check for these routes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आप हमारी टीम की…’, MI में 15 साल पूरे होने पर पांड्या ने Rohit Sharma को लेकर कही ये बड़ी बात
Apr 11, 2026 | 04:06 PMAadhaar Card से हो रहा है गलत इस्तेमाल? घबराइए नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक
Apr 11, 2026 | 03:54 PMUS-Iran शांति वार्ता से पहले पाक में सऊदी की ‘एंट्री’, PM शहबाज से मिले वित्त मंत्री, क्या है नया गेमप्लान?
Apr 11, 2026 | 03:53 PMCM फडणवीस ने किया महाराष्ट्र के पहले CBSE जिला परिषद स्कूल का उद्घाटन, जानें खूबियां
Apr 11, 2026 | 03:53 PMPanchak: वरुथिनी एकादशी पर पंचक के साए का क्या होगा असर? नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण और उपाय
Apr 11, 2026 | 03:49 PMजांच आयोग बनाकर भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे बंगाल की पाई-पाई, अमित शाह की ममता सरकार को खुली चेतावनी- VIDEO
Apr 11, 2026 | 03:45 PM‘हर दिन नए विचार, लेकिन मन में बेचैनी…’, Amitabh Bachchan ने बताया कैसे इंटरनेट हमारी सोच को कर रहा प्रभावित
Apr 11, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














