एंडी बर्नहैम बने यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी ने फोन कर दी शुभकामनाएं
PM Modi Congratulates Andy Burnham: प्रधानमंत्री मोदी ने यूके के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से फोन पर बात कर द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
पीएम मोदी ने एंडी बर्नहैम को दी बधाई (सोर्स-सोशल मीडिया)
PM Modi And PM Andy Burnham Strategic Partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से फोन पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच हुई इस वार्ता में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देंगे।
बातचीत के दौरान हाल ही में लागू भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) से मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और बेहतर जीवन स्तर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उल्लेखनीय है कि एंडी बर्नहैम ने कीर स्टार्मर के पद छोड़ने के बाद यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभाला है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में राजनीतिक स्थिरता बहाल करने, शासन व्यवस्था में सुधार लाने और जनता का भरोसा फिर से मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
पीएम मोदी ने एंडी बर्नहैम को दी बधाई
इस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लागू हुए भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से बात करके खुशी हुई। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।’
सम्बंधित ख़बरें
IREL Recruitment 2026: तकनीकी और गैर-तकनीकी के 73 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और वेतन
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश में 5000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता होगी विकसित
Bangladesh Violence Report 2026: बांग्लादेश में 3 महीनों में 74 लोगों की हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
शिक्षा और स्वच्छ ऊर्जा पर फोकस
पीएम मोदी ने बताया कि इस वार्ता के दौरान हमने सहमति जताई कि तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्कों जैसे कई क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, और भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
भारत-यूके रणनीतिक साझेदारी पर जोर
पीएम ने कहा कि दोनों देशों ने यह सुनिश्चित किया कि साथ मिलकर काम करेंगे ताकि हाल ही में लागू हुए भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट से मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का पूरा लाभ उठाया जा सके। इससे दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और बेहतर जीवन में मदद मिलेगी।
एंडी बर्नहैम को 379 सांसदों का मिला समर्थन
स्टार्मर ने 22 जून को लेबर नेता पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि नए नेता के चुने जाने तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। कीर स्टार्मर के औपचारिक रूप से पद छोड़ने के बाद तय प्रक्रिया के तहत एंडी बर्नहैम को पार्टी का नया नेता चुना गया था। बर्नहैम को लेबर पार्टी के 379 सांसदों का समर्थन मिला था। वे तय संख्या तक पहुंचने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।
ये भी पढ़ें- PM Kisan Scheme: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, PM-किसान योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे
रक्षा और सुरक्षा पर भी बनी सहमति
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने पदभार संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में देश में राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बार-बार प्रधानमंत्री बदलने से लोगों का राजनीति पर भरोसा कमजोर हुआ है और अब नेताओं को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
–आईएएनएस
