Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IREL Recruitment 2026: तकनीकी और गैर-तकनीकी के 73 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और वेतन

IREL Recruitment 2026: IREL (इंडिया) लिमिटेड ने 73 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसमें 40,000 से 2.40 लाख रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 31, 2026 | 09:54 PM

आईआरईएल में 73 पदों पर भर्ती ,(सोर्स-एआई नीर्मित)

Follow Us
Follow Us:

IREL Manager Vacancy Government Jobs: सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने शानदार अवसर दिया है। भारत सरकार के इस सार्वजनिक उपक्रम ने विभिन्न परियोजनाओं, इकाइयों और कार्यालयों के लिए कुल 73 नियमित तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें मैनेजर, चीफ मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, जनरल मैनेजर, कंपनी सेक्रेटरी, फाइनेंस, एचआरएम, आईटी, लीगल, मेडिकल, मार्केटिंग और अन्य कई पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40,000 रुपए से 2.40 लाख रुपए प्रतिमाह तक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे। आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और 2 से 20 वर्ष तक का अनुभव आवश्यक है। अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

आईआरईएल में 73 पदों पर भर्ती

आईआरईएल की ओर से जारी रिक्तियों में तकनीकी विषय के 41 और गैर-तकनीकी विषयों के 32 पद शामिल हैं। तकनीकी विषय के 41 रिक्तियों में चीफ मैनेजर (मैकेनिकल) का 1, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 6, चीफ मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) का 1, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 3, असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 4, डिप्टी मैनेजर (केमिकल) का 1, अ

सम्बंधित ख़बरें

Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त तक करें आवेदन

Parliament Jobs: संसद में कैसे मिलती है नौकरी? जानें किन पदों पर भर्ती, योग्यता और कितनी मिलती है सैलरी

RRVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, 5 अगस्त से आवेदन शुरू

PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO

सिस्टेंट मैनेजर (केमिकल) के 4, डिप्टी मैनेजर (मिनरल) के 2, मैनेजर (माइनिंग) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (माइनिंग) के 4, डिप्टी मैनेजर (कमर्शियल/परचेज) के 2, डिप्टी मैनेजर (इंडस्ट्रियल सेफ्टी) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (इंडस्ट्रियल सेफ्टी) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (इंस्ट्रूमेंटेशन) का 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (आईटी) का 1, मैनेजर (आईटी) का 1, डिप्टी मैनेजर (आईटी) के 3 और डिप्टी मैनेजर (जियोलॉजी) का 1 पद शामिल हैं।

गैर-तकनीकी विषयों के 32 पदों पर भर्ती

गैर-तकनीकी विषयों के 32 पदों में सीनियर मैनेजर (लीगल) का 1, मैनेजर (लीगल) के 3, सीनियर मैनेजर (सिक्योरिटी) का 1, मैनेजर (सिक्योरिटी) का 1, सीनियर मैनेजर (मेडिकल) का 1, जनरल मैनेजर (फाइनेंस) का 1, चीफ मैनेजर (फाइनेंस) के 3, सीनियर मैनेजर (फाइनेंस) का 1, डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) का 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) के 2, डिप्टी मैनेजर (सेल्स) के 6, डिप्टी मैनेजर-एचआरएम (एडमिन) का 1, डिप्टी मैनेजर (लीगल और एचआरएम) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (एचआरएम) के 4, असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) का 1 पद शामिल हैं।

10 अगस्त तक करें आवेदन

बता दें कि इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट और विषय में योग्यताएं होनी चाहिए।

  • संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक, एमएससी, एलएलबी, एमबीए, एमबीबीएस, सीए, सीएमए, सीएस, एमए, एमएसडब्ल्यू आदि योग्यताएं।
  • संबंधित क्षेत्र में 2 से 20 वर्ष का अनुभव आवश्यक।
  • अधिकतम आयु 28 से 50 वर्ष (पद के अनुसार)।
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट।

आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को मिलेगी छूट

आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 28 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- IAF Agniveervayu Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका, जानें योग्यता

आवेदन शुल्क,वेतन और चयन प्रक्रिया जानें

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, व्यक्तिगत साक्षात्कार, चिकित्सीय परीक्षण, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 40,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 944 रुपए और एससी/एससी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/महिलाएं और आंतरिक उम्मीदवार के लिए 354 रुपए तय किया गया है।

Irel recruitment 2026 73 posts manager assistant manager apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 09:54 PM

Topics:  

  • Government Job
  • India
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.