Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असम में पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी असम में मोरान बाईपास पर उत्तर-पूर्व की पहली आपातकालीन हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे ब्रह्मपुत्र पर नए पुल समेत ₹5,450 करोड़ की डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरु करेंगे।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 14, 2026 | 08:32 AM

विमान से उतरते पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi in Assam: भारत की सामरिक शक्ति और पूर्वोत्तर के विकास को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। डिब्रूगढ़ में वे नेशनल हाईवे पर बने विशेष रनवे पर लैंड कर देश को एक बड़ी रणनीतिक मजबूती देंगे। इसके अलावा, वे गुवाहाटी में कनेक्टिविटी, शिक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

देश की रक्षा तैयारियों में आज एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर उतरेंगे। यह साधारण लैंडिंग नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी 4.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का आधिकारिक परीक्षण और उद्घाटन है।

सुखोई और राफेल आसानी  से उतर सकेंगे

यह पट्टी रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीन सीमा के करीब स्थित है। यह पूर्वोत्तर की पहली ऐसी सुविधा है जहां आपातकालीन स्थितियों में राफेल और सुखोई-30 एमकेआई जैसे 40 टन वजनी लड़ाकू विमान और 74 टन भारी मालवाहक विमान आसानी से उतर और उड़ान भर सकेंगे। चाबुआ और तेजपुर जैसे मुख्य एयरबेस पर तकनीकी समस्या आने की स्थिति में यह पट्टी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एक सक्रिय विकल्प प्रदान करेगी। इसके अलावा, यह आपदा राहत और मानवीय सहायता अभियानों में भी मील का पत्थर साबित होगी।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO

PM Modi Mumbai Visit: 17 Feb को मुंबई में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों, ‘इनोवेशन’ के नए युग की होगी शुरुआत

अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, PM मोदी ने किया उद्घाटन, सुरक्षा और तकनीक जानकर रह जाएंगे चकित

Barbados Election: मिया मोटले फिर बनीं बारबाडोस की पीएम, मोदी और मैक्रों ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

प्रधानमंत्री के आगमन के अवसर पर भारतीय वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। मोरान बाईपास के ऊपर राफेल, सुखोई और स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ-साथ विभिन्न हेलीकॉप्टरों का एक भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है।

करोड़ों की सौगाल देंगे पीएम मोदी

दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी के लचित घाट से कुल 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें सबसे प्रमुख कुमार भास्कर वर्मा सेतु है, जिसे लगभग 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह 6-लेन का पुल गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच की दूरी को इतना कम कर देगा कि यात्रा का समय घटकर मात्र 7 मिनट रह जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘कॉलर पकड़कर जवाब मागूंगा’, हुमायूं कबीर के बिगड़े बोल, 14 फरवरी को करेंगे एक लाख लोगों के साथ प्रदर्शन!

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए वे कामरूप के अमिंगांव में राष्ट्रीय डाटा केंद्र और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में IIM गुवाहाटी का उद्घाटन भी करेंगे।

#WATCH असम आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरेंगे, जहां वे फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखेंगे। ELF नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह का पहला है। इसे… pic.twitter.com/sjZYQFyeR9 — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026

पीएम-ई बस सेवा का भी तोहफा

शहरी परिवहन को आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत कुल 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें गुवाहाटी के लिए 100, नागपुर और भावनगर के लिए 50-50, और चंडीगढ़ के लिए 25 बसें शामिल हैं। इस पहल से लगभग 50 लाख नागरिकों को किफायती और प्रदूषण मुक्त परिवहन की सुविधा मिलेगी।

Pm modi assam visit emergency landing facility moran bypass infrastructure projects inauguration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 07:34 AM

Topics:  

  • Assam
  • Narendra Modi
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.