Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके

TMC Funds Crisis News: टीएमसी में बगावत के बाद अब पार्टी के 440 करोड़ के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है। बैंक की कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी के सामने अब फंड संकट खड़ा हो गया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 20, 2026 | 05:21 PM

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

TMC Bank Accounts Frozen: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी के विधायक दल और संसदीय दल में टूट के बाद अब पार्टी के में फंड की समस्या से जूझ रही है। पुलिस ने पार्टी के तीन बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया है। कार्रवाई के बाद पार्टी अब अपने HDFC बैंक के तीन अकाउंट्स से पैसे नहीं निकाल पाएगी। HDFC बैंक में पार्टी के इन तीन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा हैं। विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद ममता की पार्टी टूट के बाद अब TMC पर फंड्स की समस्या भी आ गई है।

पार्टी के बैंक अकाउंट्स फ्रीज करने की मांग

पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कराने में ममता के ही आदमी का हाथ है। ममता के करीबी और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने HDFC बैंक की सेंट्रल प्लाजा ब्रांच को पत्र लिखकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी के बैंक अकाउंट्स को तुरंत फ्रीज करने की मांग थी। पत्र में उन्होंने बैंक से लेन-देन पर रोक लगाने की करते हुए कहा थी कि पार्टी का अकाउंट तब तक चालू न किया जाए जब तक कि संगठन में असली लीडरशिप का विवाद सुलझ न जाए।

बता दें, पार्टी ने अरूप बिस्वास को इसी महीने ही कोषाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। बिस्वास ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब पार्टी टूट के समस्या से गुजर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट

विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त

5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

TMC की कुल संपत्ति

पार्टी द्वारा 2024-25 में चुनाव आयोग को सौंपी गई ऑडिट रिपोर्ट में TMC के पास कुल 1,081.78 करोड़ रुपये का फंड बताया गया है। इसमें से 625.78 करोड़ रुपये बैंक में जमा है। 50 करोड़ रुपये चेक के रूप में है और 250.77 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। बिस्वास ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा था कि पार्टी में नेतृत्व का विवाद सुलझने तक बैंक खातों से किसी भी प्रकार के लेनदेन पर रोक लगानी चाहिए।

बिस्वास ने अपने यह भी दावा किया कि पार्टी में नेतृत्व के साथ-साथ संपत्तियों के नियंत्रण को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो चुका है। ऐसे में पार्टी के फंड का गलत इस्तेमाल होने की संभावना बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- ‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त

BJP ने लगाए गंभीर आरोप

TMC नेता अरूप बिस्वास के HDFC बैंक की सेंट्रल प्लाजा ब्रांच को पत्र लिखकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी के बैंक अकाउंट्स को तुरंत फ्रीज करने की मांग पर BJP विधायक मंगल पांडे कहते हैं, पूरी पार्टी इसी तरह के तौर-तरीकों से चल रही थी और TMC के अंदर पहले से ही बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार और गड़बड़ियां थीं। अब पार्टी के अपने ही सदस्य इन मुद्दों को सबके सामने ला रहे हैं। हम जो कहते आ रहे थे कि TMC ने पूरे पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार फैला रखा है, अब पार्टी के अंदर के लोग भी इसे मान रहे हैं।

Mamata banerjee bank accounts frozen tmc funds crisis bjp attack aroop biswas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 05:21 PM

Topics:  

  • BJP
  • HDFC Bank
  • Latest News
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.