कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा हाई! अभिषेक बनर्जी पहुंचे स्पीकर के पास, रद्द होगी बागी सांसदों की सदस्यता?
Abhishek Banerjee on TMC Political Crisis: TMC में मची भगदड़ के बीच अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला से मिलकर 20 बागी सांसदों को डिस्क्वालिफाई करने की मांग की। NCPI में हुए इस विलय को अवैध बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लोकसभा स्पीकर से मिले TMC नेता (Image- Social Media)
TMC Political Crisis: बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी TMC में भगदड़ मची हुई है। पहले 50 से अधिक विधायकों ने अलग गुट बनाकर अपने पसंद का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करवाया। इसके बाद सांसदों के बादी होने की खबर से टीएमसी में हड़कंप मच गया है। टीएमसी के 20 सांसद NCPI में विलय कर रहे हैं। इस मामले पर कोलकाता से दिल्ली तक सियासी माहौल गरमाया हुआ है।
संसद भवन में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है। अभिषेक बनर्जी ने 20 बागी टीएमसी सांसदों के एनसीपीआई में विलय के बाद यह मुलाकात की है। टीएमसी ने इस विलय को पूरी तरह अवैध बताया है।
बागी सांसदों को डिस्क्वालिफाई करने की मांग
अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से मिलकर इन सभी सांसदों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमने 20 बागी सांसदों के खिलाफ स्पीकर ओम बिरला को 20 अर्जियां दी हैं और इन सभी को डिस्क्वालिफाई करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
Mamata Banerjee Contempt Notice: कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता बनर्जी और अभिषेक को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
TMC को बड़ा झटका: ज्योतिप्रिय मलिक ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होने के 7 दिन बाद दिया इस्तीफा
Coal Smuggling: ED का बड़ा एक्शन, आसनसोल से भ्रष्ट ADPC अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार
West Bengal: ममता बनर्जी की भाभी के घर CID ने मारा छापा, DJ वाले बयान पर अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें
टीएमसी का कहना है कि बागियों ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। टीएमसी नेतीओं ने कहा कि बंगाल की जनता इस धोखे के लिए इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। अभिषेक बनर्जी ने साफ कहा कि 10वीं अनुसूची के नियम इन सांसदों के खिलाफ जाते हैं और इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
बागी नेताओं को अभिषेक बनर्जी का चैलेंज
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि किसी भी विलय के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है। TMC महासचिव ने कहा कि अगर बागियों में थोड़ी भी ईमानदारी बची है तो वे लोग खुद इस्तीफा दें। अभिषेक बनर्जी ने चैलेंज दिया कि बागी नेता पहले टीएमसी छोड़ें। इसके बाद वो किसी भी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अगर वे लोग टीएमसी से नाखुश हैं तो उनको पद पर रहने का कोई हक नहीं।
यह भी पढ़ें- Mamata Banerjee Contempt Notice: कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता बनर्जी और अभिषेक को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कुछ सांसदों को ईडी और सीबीआई द्वारा धमकाया जा रहा है। कुछ सांसदों को सीधे पैसों का लालच दिया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनके पास इस बात के पक्के सबूत हैं।
