-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Playing With Innocent Lives In Jaipur Buy 22 Children From Bihar For 500 500 Rupees Then What Was Done
जयपुर में मासूम जिंदगियों से खिलवाड़, बिहार से खरीदें 500-500 रुपए में 22 बच्चें फिर जो किया…
- Written By: वैष्णवी वंजारी

राजस्थान/जयपुर: राजस्थान की पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां स्थित भट्टा बस्ती में मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ कुछ ऐसा खिलवाड़ हुआ जिसके बारे में जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 22 बच्चों से जबरदस्ती लाख के गहने बनवाने का काम किया जाता था, बीते 12 जून को पुलिस और एक बाल संस्था ने इन सभी मासूम बच्चों को रेस्क्यू किया है। आइए जानते है आखिर क्या है पूरा माजरा…
18 घंटे बच्चों से जबरन काम
आपको बता दें कि इन बच्चों को जबरन यहां लाया गया था। बच्चों की पढ़ने और खेलने की उम्र में ही उनका बचपन छीना। ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने जिन मासूमों को रेस्क्यू किया वे सभी बिहार के सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, इन मासूमों से दिन के 18 घंटे काम करवाया जाता है और खाने के नाम पर सिर्फ खिचड़ी दी जाती है।
500 रुपये देकर खरीदें बच्चे
अपनी आपबीती सुनाते हुए बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शाहनवाज उर्फ गुड्डू ने उनके माता-पिता को महज 500-500 रुपये देकर खरीद लिया और बिहार से भट्टा बस्ती कमा के लिए ले आया। बच्चों को एक कमरे में बंद कर सुबह से 6 बजे से रात के 11 बजे तक लाख के गहने बनाने का काम करवाता था। इतना ही नहीं बल्कि शाहनवाज की पत्नी भी इस काले काम में शामिल है। बता दें कि मासूमों के जबरन काम करवाने वाला शाहनवाज को खुद के चार बच्चे हैं, जब पुलिस की रेड पड़ी तो शाहनवाज और पत्नी अपने बच्चों को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट
World Day Against Child Labour: आजादी के 78 साल बाद भी बचपन ‘गुलाम’, डिजिटल माध्यमों ने बदला शोषण का चेहरा
लोहे की रॉड से बच्चों की पिटाई
रेस्क्यू के बाद जब बच्चों का मेडिकल करवाया तो इनमें से 11 साल का एक बच्चा जांच में कुपोषित निकला, ऐसे में अब उस बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहनवाज की हैवानियत यहीं नहीं रुकी बल्कि उसने 9 साल के बच्चे को लोहे की रॉड से मारा और फिर छाती पर लात मारी इस वजह से इस मासूम बच्चे के पसलियों में सूजन आ गई है।
ऐसे हुआ पर्दाफाश
ऐसे में अब फिलहाल पुलिस शाहनवाज और उसकी पत्नी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, उसके चार बच्चे पुलिस के ही पास हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 12 जून को भट्टा बस्ती के पास स्थित एक मकान से बच्चों की चीखने की आवाजें आ रही थी। माओं ऐसा लग रहा था कि कोई बच्चों को लाठी-डंडों से मार रहा है। पड़ोस के कुछ लोगों ने ये आवाजें सुनीं तो उन्हें कुछ संदेह हुआ की यहां कुछ तो गड़बड़ है। यूं तो इस तरह की आवाजें अक्सर वहां से आती रहती थीं. लेकिन सोमवार को तो कुछ ज्यादा ही तेज आवाजें आ रही थीं। जिसके कारण पड़ोस वालों ने एक कदम उठाया जिसकी वजह से आज 22 मासूम बच्चों की जिंदगी बचा ली गई है।
ऐसे किया रेस्क्यू ऑपरेशन
जैसे है मारपीट की आवाजें तेज हो गई तो लोगों ने तुरंत इसकी सूचना ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ नाम के एक बाल संस्था को दी। इसके बाद संस्था के डायरेक्टर मनीष शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर इसके बाद संस्था के कुछ लोग और पुलिस ने मिलकर यहां रेड मारी। पुलिस ने देखा कि आरोपी मालिक ने घर के बाहर ताला लगा रखा था और अंदर पहली मंजिल पर बच्चों से बाल मजदूरी करवा रहा था।
शाहनवाज बीवी संग फरार
फिर टीम के एक-एक सदस्य दूसरे मकान की छत से आरोपी के घर में कूदे जिन्हें देख आरोपी मालिक शाहनवाज उर्फ गुड्डू घबरा गया और अपने खुद के चार बच्चों को छोड़ अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार हो गया। फिर पुलिस ने एक छोटे से कमरे से बाल मजदूरी करते 22 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनकी उम्र 9 से 16 साल तक की है। अब ये बच्चे पुलिस के पास है।
Playing with innocent lives in jaipur buy 22 children from bihar for 500 500 rupees then what was done
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMपाकिस्तान के आबिद अली को संग्राम सिंह की खुली चुनौती, एशिया चैंपियन बनने को तैयार भारत का शेर
Jul 08, 2026 | 10:04 PMमहाकाल क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम अधिकारी से मारपीट; होटल संचालक के बेटे पर केस
Jul 08, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














