…तो बच जाती 260 जिंदगियां, इंजन रीस्टार्ट होने के बाद क्यों क्रैश हुआ प्लेन?
AAIB Report on Ahmedabad Plane Crash: रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्यूल स्विच बंद होने के बाद दोनों इंजन बंद हो गए, फिर एक इंजन चालू हो गया, इसके बावजूद प्लेन क्रैश हो गया। अब सवाल है ऐसा क्यों हुआ?
- Written By: अभिषेक सिंह
अहमदाबाद प्लेन क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)
AAIB Report on Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। इस हादसे की चीखें यूरोप से लेकर भारत तक सुनाई दीं। यह हादसा इतना दर्दनाक था की पूरी दुनिया को झकझोकर कर रख दिया। इस हादसे के बाद पीड़ित परिजनों से लेकर भारत और दुनिया की निगाहें जांच रिपोर्ट पर लगी हुई थीं। अब सबकी जिज्ञासा शांत हो गई है।
अहमदाबाद विमान हादसे की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्यूल स्विच बंद होने के बाद दोनों इंजन बंद हो गए, फिर एक इंजन चालू हो गया था, इसके बावजूद प्लेन क्रैश हो गया। आम तौर पर विमान एक इंजन पर भी सर्वाइव कर जाता है। लेकिन अहमदाबाद में ऐसा क्यों नहीं हुआ चलिए जानते हैं।
हादसे का शिकार बने 260 लोग
12 जून की दोपहर अहमदाबाद से लोगों ने इस उम्मीद में उड़ान भरी कि कुछ घंटों के बाद वो लंदन पहुंच जाएंगे। लेकिन नीयति को कुछ और ही मंजूर था। प्लेन टेक ऑफ करने के कुछ सेकंड के एक बिल्डिंग पर जा गिरा और क्रैश हो गया। इसमें 260 लोग मारे गए। जिसमें यात्री, क्रू मेंबर और बिल्डिंग में रह रहे लोग शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
Air India Pilot की इंडोनेशिया में मौत, दिल का दौरा पड़ने से गई जान, एयरलाइन ने जताया गहरा दुख
भारत में पायलट कैसे बनें: योग्यता, ट्रेनिंग और सैलरी की पूरी जानकारी
नवभारत संपादकीय: 40 हजार फीट पर दहशत: असुरक्षित क्यों होती जा रही विमान यात्रा ?
विमान क्रैश से पहले क्या हुआ?
इब एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच कर रही AAIB यानी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की प्राथमिक रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें कहा गया है कि विमान के दोनों इंजन के फ्यूल स्विच उड़ान भरते ही ‘RUN’से ‘CUTOFF’ मोड में चले गए। जब दोनों इंजन बंद हुए तो एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि तुमने फ्यूल का स्विच क्यों बंद किया? दूसरे पायलट ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने नहीं बंद किया।
‘मेडे’ कॉल के बाद क्रैश हो गया प्लेन
इसके तुरंत बाद दोनों ने फ्यूल स्विच ऑन किया और एक इंजन काम करने लगा। दूसरे इंजन का फ्यूल स्विच भी चालू किया गया, लेकिन वह जब तक चालू होता। तब तक विमान थ्रस्ट खो चुका था। इसके बाद पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल किया। तीन बार मे डे कॉल के तुरंत बाद प्लेन क्रैश हो गया।
इंजन चालू फिर क्यों नहीं टला हादसा?
अब सवाल यह है कि जब एक इंजन चालू हो गया और दूसरा चालू हो रहा था फिर भी प्लेन क्यों क्रैश हो गया? तो इसका जवाब यह है कि अगर प्लेन अधिक ऊंचाई पर होता तो जब तक वह नीचे आता तब तक प्लेन को ताकत वापस मिल जाती। लेकिन कम ऊंचाई होने के कारण प्लेन को जब तक पूरा थ्रस्ट मिलता तब तक वह बिल्डिंग से टकरा चुका था।
यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश से पहले क्या बात कर रहे थे पायलट? AAIB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
आपको बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के 26 सेकेंड बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया था। इस भयावह दुर्घटना में प्लेन में सवार 241 यात्री और क्रू मेंबर सहित कुल 260 जानें गई थीं।
