प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. सोशली मीडिया)
Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिवाली के जश्न में डुबे लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार का सामना करना पड़ेगा। आज यानी 1 नवंबर से नए रेट भी जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक दिल्ली से लेकर पटना तक पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है। पोर्ट ब्लेयर जैसी जगह जहां पर भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल डीजल मिलता है वहां भी इसके दाम बढ़ाए गए हैं। यहां पर पहले पेट्रोल के दाम 82.42 रूपए थे जो अब 82.46 रूपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा डीजल की कीमतों पर भी अमूलचूल परिवर्तन आया है। पहले डीजल 78.01 रूपए थे अब वहीं डीजल की कीमत 78.05 रूपए हो गई है।
दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। आईओसी द्वारा जारी की गई रेट के मुताबिक दिल्ली में अब पेट्रोल 94.72 रूपए लीटर से बढ़कर 94.77 रूपए लीटर हो गया है। इसके अलावा डीजल के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। पहले डीजल की कीमत प्रति लीटर 87.62 रूपए था अब 87.67 रूपए तक पहुंच गया है।
बई में पेट्रोल की कीमत अब 103.44 रूपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रूपए लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रूपए लीटर है और डीजल 91.75 रूपए है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.79 रूपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 92.38 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें: देशभर में कैसा रहेगा नवंबर के पहले दिन मौसम का हाल, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर
जानकारी के मुताबिक कच्चे तेल के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार ब्रेंट क्रूड का भाव करीब डेढ़ डॉलर बढ़कर 72.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इसके अलावा डब्ल्यूटीआई 68.81 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। जिसकी वजह से पेट्रोल डीजल के दामों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।